Wednesday, September, 23,2026

जयपुर में PAC की दो दिवसीय बैठक संपन्न पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे योजनाओं का लॉभः वेणुगोपाल

जयपुर: लोकसभा की पब्लिक अकाउंट कमेटी (पीएसी) की जयपुर में हुई दो दिवसीय बैठक मंगलवार को संपन्न हो गई। बैठक में समिति के चेयरमैन केसी वेणुगोपाल सहित 22 सदस्य शामिल हुए। दो दिन तक चली बैठक में आयुष्मान भारत योजना, MSME और SC-ST छात्रों की छात्रवृत्ति से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक में इन तीनों क्षेत्रों से जुड़े प्रावधानों के साथ उनके जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचने की स्थिति पर चर्चा हुई। जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में वेणुगोपाल ने कहा कि समिति ने तीनों मुद्दों को गंभीरता से लिया है और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की गई।

आयुष्मान भारत के क्रियान्वयन में कमियां

वेणुगोपाल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में कई कमियां सामने आई हैं। बैठक में योजना के संचालन, इसके क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक प्रभावी तरीके से लाभ पहुंचाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देना है, ऐसे में क्रियान्वयन के स्तर पर सामने आने वाली कमियों को दूर करना जरूरी है।

छात्रवृत्ति में 89 महीने तक की देरी

PAC बैठक में SC-ST छात्रों को छात्रवृत्ति मिलने में हो रही देरी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। वेणुगोपाल ने कहा कि कुछ मामलों में छात्रवृत्ति मिलने में 89 महीने तक की देरी हो रही है। कई राज्यों में छात्रों को कई महीनों और वर्षों से छात्रवृत्ति नहीं मिली है। राजस्थान में भी छात्रवृत्ति में देरी से जुड़े मामलों की संख्या काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिलने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है, इसलिए व्यवस्था को प्रभावी और समयबद्ध बनाया जाना चाहिए। राजस्थान में SC-ST छात्रों के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित हैं। MSME के मुद्दे पर वेणुगोपाल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में छोटे और मध्यम उद्यमों को अधिकतम प्राथमिकता मिलनी चाहिए। समिति ने छोटे उद्यमियों को समय पर और पर्याप्त ऋण उपलब्ध कराने पर जोर दिया, ताकि रोजगार के अवसर बढ़ सकें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery