Tuesday, August, 18,2026

BJP-RSS का वंदे मातरम् से क्या संबंध है?

जयपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से चित्तौड़गढ़ में वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर दिए बयान के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शाह के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा और आरएसएस के वंदे मातरम् व स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े इतिहास पर सवाल उठाए। गहलोत ने कहा कि इतिहास के जानकार शाह के बयान को सुनकर हंस रहे हैं, रंधावा ने कहा कि कांग्रेस को देश भक्ति का प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है।

यह इनका अपराध बोध है, कुछ और नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'कल चित्तौड़गढ़ में अमित शाह ने वंदे मातरम् पर ज्ञान बांटा। भाजपा-आरएसएस का वंदे मातरम् से क्या संबंध है? यह वही आरएसएस और उनकी विचारधारा है, जिसका वंदे मातरम् से कभी कोई नाता ही नहीं रहा। आज इतिहास पर प्रवचन दे रहे हैं, यह इनका अपराध बोध है, कुछ और नहीं। गहलोत ने कहा कि 1896 में कोलकाता कांग्रेस अधिवेशन में पहली बार वंदे मातरम् गूंजा और 1905 से यह कांग्रेस के हर अधिवेशन की परंपरा बन गया। कांग्रेस नेताओं ने वंदे मातरम् का उद्घोष करते हुए अंग्रेजों से सीधी टक्कर ली। अंग्रेजों ने प्रतिबंध लगाए, जुमनि किए, जेल भेजा और लाठियां बरसाई, लेकिन कांग्रेसजन और जोश से वंदे मातरम् गाते रहे। 1937 में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की सलाह पर इसका समावेशी स्वरूप अपनाया गया, जिससे यह हर भारतीय का साझा गीत बने।

कांग्रेस को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस को देश भक्ति का प्रमाण पत्र देने के बजाय उन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए, जिनका सीधा संबंध देश की सुरक्षा से है। कांग्रेस को उनसे देश भक्ति का सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अमित शाह पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन नहीं रोक पा रहे हैं तो राजस्थान में कांग्रेस की आंधी को कैसे रोक पाएंगे। पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन और सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवालों पर चर्चा और जवाब क्यों नहीं दिया जा रहा है। रंधावा ने कहा कि कांग्रेस परिवार ने देश की आजादी के संघर्ष में अपने खून की कुर्बानी दी है। किसने आजादी की लड़ाई लड़ी और किसने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया, इसका इतिहास सबके सामने है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery