Monday, August, 17,2026

आजादी के रंग में रंगा गुलाबी शहर

जयपुर: जयपुर शहर में 80यां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह चौगान स्टेडियम में हुआ। उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इससे पहले उन्होंने अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक अर्पित कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। राठौड़ ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और सेना पुलिस के जवानों के चलिदान को हमेशा स्मरण रखना चाहिए। मक्षम भारत, समृद्ध भारत और विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी को संकल्पिफा होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास से 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा। जिला स्तरीय समारोह में 37 उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने पदे मातरम् बीम पर सामूहिक लोक नृत्य और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए 36 विदेशी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और कंटेट क्रिएटर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। शासन सचिवालय में मंत्री कनाल राज्यवर्धन राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी से कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संचिवालय कार्मिकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उधर, संभागीय आयुक्त कार्यालय पर संभागीय आयुक्त कवी, सरवन कुमार ने व कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर मंदेश नायक ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण, जनहित में कार्य का आह्वान

जेडीए कार्यालय में जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से जयपुर के सुनियोजित विकास एवं जनहित के कार्यों के लिए समर्पित भाव से काम करने का आह्वान किया।

डीएलबी मुख्यालय में स्वच्छता की शपथ

डीएलबी मुख्यालय में स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक प्रतीक जुईकर ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कार्मिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

उद्योग भवन में 11 कार्मिक सम्मानित

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग मुख्यालय उद्योग भवन में एसीएस शिखर अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 कार्मिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रीको के प्रबंध निदेशक सुरेश ओला और उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त नीलाभ सक्सेना सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

आईटी भवन में किया ध्वजारोहण

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के आईटी भवन मुख्यालय में संयुक्त सचिव आर. एल. सोलंकी ने ध्वजारोहण किया। सूचना प्रौद्योगिकी विकास एवं ई-गवर्नेस भवन तथा भामाशाह स्टेट डेटा सेंटर के साथ प्रदेश के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए।

62 चिकित्सक-कार्मिक सम्मानित

स्वास्थ्य भवन में निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने ध्वजारोहण किया। विभाग में उत्कृष्ट कार्य एवं सेवाओं के लिए 18 चिकित्सको और 44 कार्मिकों को सम्मानित किया गया।

हाई कोर्ट और संस्थानों में भी किया ध्वजारोहण

राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा ने ध्वजारोहण किया। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल में सदस्य सचिव कपिल चन्द्रवाल ने ध्वजारोहण कर स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त राजस्थान के निर्माण का आह्वान किया। राजफेड में प्रबंध निदेशक सौरभ स्वामी, अपेक्स बैंक में सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं प्रशासक डॉ. समित शर्मा, नेहरू सहकार भवन में भी डॉ. समित शर्मा ने ध्वजारोहण किया। जयपुर डिस्कॉम के पुराने पावर हाउस परिसर में चेयरमैन डिस्कॉम्स आरती डोगरा ने ध्वजारोहण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। राजस्थान आवासन मंडल मुख्यालय में आवासन आयुक्त अरविंद पोसवाल ने ध्वजारोहण किया। सूचना केंद्र में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त राकेश शर्मा ने झंडारोहण किया। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किए गए।

पशुपालन विभाग में भी आयोजन

पंत कृषि भवन में कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने ध्वजारोहण किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पशुपालन विभाग में निदेशक डॉ. सुरेश चंद मीणा ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों और जवानों के बलिदान को नमन किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery