Monday, November, 23,2026

10 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन

जयपुर: जयपुर पुलिस की गश्त व्यवस्था को मजबूत करने के लिए झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 10 थानों को नए पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। रविवार को करधनी थाना परिसर में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ और पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने वाहनों को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। मंत्री राठौड़ ने कहा कि अपराध नियंत्रण में जयपुर पुलिस सराहनीय काम कर रही है। पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने और आमजन को सुरक्षित वातावरण देने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से कानून- व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकता है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने कहा कि नए वाहनों से थाना क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ेगी। इससे अपराध नियंत्रण के साथ आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। समय पर पुलिस सहायता मिलने से आपात हालात पर जल्द काबू पाया जा सकेगा। कार्यक्रम में एडिशनल कमिश्नर डॉ. अजय सिंह, प्रदीप मोहन शर्मा, डीसीपी प्रशांत किरण सहित जयपुर पश्चिम के पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery