Monday, November, 23,2026

भात भरने आए भाई का रुपयों से भरा बैग चोरी

जयपुर: जयपुर में शादी समारोहों के दौरान चोरी की दो घटनाएं सामने आई हैं। हरमाड़ा थाना इलाके में बहन की शादी में भात की रस्म निभाने पहुंचे भाई का 3 लाख 25 हजार रुपए से भरा बैग चोरी हो गया। वहीं, जवाहर सर्किल इलाके में शादी समारोह में गई युवती की कार का शीशा तोड़कर चोर आईपैड, नकदी, लॉ की किताबें, मेकअप किट, पावर बैंक और जूते चोरी कर ले गए। पुलिस के अनुसार, चावंड का मंड निवासी पप्पू शर्मा 21 नवंबर को अपनी बहन की शादी में भात की रस्म निभाने सीकर रोड स्थित मंगल बेला गार्डन पहुंचा था। दोपहर करीब 2:30 बजे रस्म के दौरान उसका रुपयों से भरा बैग गायब हो गया। रस्म पूरी होने के बाद बैग संभाला तो वह नहीं मिला। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। बैग में 3 लाख 25 हजार रुपए रखे थे।

पीड़ित ने हरमाड़ा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। दूसरी घटना में श्याम नगर निवासी विधुती अपनी सहेली के भाई की शादी में शामिल होने पैराडाइज मैरिज गार्डन गई थी। उसने कार मैरिज गार्डन के सामने जेएलएन मार्ग पर खड़ी की थी। वापस लौटी तो कार का पिछला शीशा टूटा मिला। कार में रखा आईपैड, लॉ की किताबें, 5300 रुपए नकद, मेकअप किट, पावर बैंक और जूते गायब थे। पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery