Sunday, October, 04,2026

टाइगर-लॉयन की दहाड़ के साथ फिर लौटी नाहरगढ़ की रौनक

जयपुर: करीब चार सप्ताह के इंतजार के बाद नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क की टाइगर और लॉयन सफारी बुधवार को एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दी गई। 2 सितंबर को बाघ 'शिवाजी' के हमले में महिला सफाईकर्मी की मौत के बाद सुरक्षा कारणों से बंद की गई सफारी के दोबारा शुरू होते ही पर्यटकों की कतारें लग गई। टाइगर और लॉयन को करीब से देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक और स्कूली बच्चे पहुंचे। सफारी वाहन दोबारा दौड़ते नजर आए तो बच्चों में खासा उत्साह रहा। कई पर्यटक अपने मोबाइल में तस्वीरें और सेल्फी लेते भी नजर आए।

सुरक्षा समीक्षा के बाद मिली हरी झंडी

वन विभाग ने सफारी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक तैयारियां पूरी की। एसीएफ जितेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक केसीए अरुण प्रसाद और डीएफओ आशीष व्यास की स्वीकृति के बाद सफारी को फिर शुरू किया गया है। अतिरिक्त मुख्य वन संरक्षक एवं वन्यजीव प्रतिपालक तथा उपवन संरक्षक वन्यजीव चिड़ियाघर के निर्देशों के तहत आवश्यक सुरक्षा इंतजाम पूरे किए गए हैं।

4 सितंबर से बंद थी सफारी

दरअसल, 2 सितंबर की सुबह नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में सात महिला मजदूर टाइगर 'शिवाजी' के एनक्लोजर में घास काटने का काम कर रही थीं। इसी दौरान वन विभाग के केयरटेकर ने मजदूरों को हटाए बिना पिंजरे का गेट खोल दिया और बाघ डिस्प्ले एरिया में पहुंच गया। बाघ ने महिलाओं का पीछा किया। जान बचाने के लिए महिलाओं ने पेड़ों और जाल पर चढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery