Monday, August, 17,2026

आठ नए जिलों में खुलेंगी स्थायी लोक अदालतें

जयपुर: प्रदेश में न्याय व्यवस्था को आमजन के और करीब लाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के आठ नए जिलों में स्थायी लोक अदालतों की स्थापना को मंजूरी दी है। इसके तहत फलौदी, डीडवाना कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ और सलूम्बर में स्थायी लोक अदालतें शुरू की जाएंगी। इन अदालतों के संचालन से स्थानीय नागरिकों को छोटे और सुलह योग्य विवादों के निस्तारण के लिए दूसरे जिलों की अदालतों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा न्याय तक पहुंच अधिक आसान बनेगी।

स्थायी लोक अदालतों में पक्षकारों की सहमति और आपसी समझौते के आधार पर मामलों का त्वरित समाधान किया जाता है, जिससे लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है। राज्य में अब तक 32 जिलों में स्थायी लोक अदालतें कार्यरत थीं। नई स्वीकृति के बाद विशेष रूप से नवगठित जिलों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, अब उन्हें वैकल्पिक विवाद निस्तारण के लिए अन्य जिलों पर निर्भर नहीं रहना होगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery