Monday, November, 23,2026

एक परिवार में बच्चा बचा, दूसरे में पिता और 3 साल का मासूम

कोटा: महाराष्ट्र के धुले से तीन भाइयों के परिवार और उनके रिश्तेदार कुल 36 लोग धार्मिक यात्रा पर निकले थे। पांच दिन तक मंदिरों में दर्शन, साथ सफर, हंसी-खुशी और घर लौटने की उम्मीदों के बीच शनिवार रात ऐसा हादसा हुआ कि एक ही कुनबे की तीन पीढ़ियों की खुशियां मातम में बदल गई। कोटा में नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। किसी परिवार में अब सिर्फ एक बच्चा बचा है तो किसी में पिता और तीन साल का मासूम। बाकी सदस्य हादसे में जिंदगी की जंग हार गए।

परिवार 17 नवंबर को उज्जैन, ओंकारेश्वर, पुष्कर, सालासर बालाजी, सांवलिया सेठ और खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए निकला था। पांच दिन की धार्मिक यात्रा पूरी कर सभी घर लौट रहे थे। शनिवार रात जयपुर के आगे एक ढाबे पर तीनों गाड़ियों में सवार लोगों ने साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद एक क्रूजर बाकी दोनों गाड़ियों से करीब आधा घंटे पहले आगे निकल गई। किसी को नहीं पता था कि यह आधे घंटे का अंतर अपनों के बीच ऐसा फासला बना देगा, जिसे अब कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। रात करीब एक बजे कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे-52 पर नांता इलाके के शंभूपुरा में सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से तेज रफ्तार क्रूजर पीछे से टकरा गई। हादसे का शिकार गाड़ी में ड्राइवर सहित 16 लोग सवार थे।

हादसे के वक्त पीछे आ रही गाड़ी में सवार प्रदीप के फोन पर भांजी का कॉल आया। मोबाइल पर लाइव लोकेशन भेजते हुए उसने घबराई आवाज में कहा हमारा एक्सीडेंट हो गया है, आ जाओ जल्दी से। उस आवाज में मदद की गुहार थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद सामने आने वाला मंजर पूरे परिवार की जिंदगी बदल देगा। धार्मिक यात्रा से लौट रहा परिवार घर पहुंचने से पहले ही बिखर गया।

नौ साल के जगदीश के सिर से उठा माता-पिता और बहन का साया

परिवार के सदस्य प्रदीप ने बताया कि कूजर में दो भाई बाबूलाल और सज्जन का परिवार और उनके पोते यानी भाई के बेटे कैलाश का परिवार बैठा था। हादसे में कैलाश पंवार (32), उनकी पत्नी अनीता (28) और 13 साल की बेटी जाह्नवी की मौत हो गई। चार लोगों के इस हंसते-खेलते परिवार में अब सिर्फ 9 साल का मासूम जगदीश ही बचा है। उसे मामूली चोट आई है। हादसे के बाद जगदीश को भी जब इमरजेंसी में लाया गया तो उसे ये पता नहीं था कि उसके माता-पिता अब नहीं रहे। वह अपने रिश्तदारों से पूछ रहा था तो सब यही बताते रहे कि उन्हें चोट लगी है, इलाज चल रहा है। जगदीश का इलाज कर उसे धुले स्वाना कर दिया गया है।

मां-बाप, पत्नी और बेटी की मौत... गणेश व उसका 3 साल का बेटा बचा

हादसे में सज्जन पंवार (70), उनकी पत्नी ऊषा (60), बहू माधवी (28) और पोती सान्वी (6) की मौत हो गई। सज्जन के परिवार में 6 लोग थे। सभी मंदिरों के दर्शन के लिए निकले थे। परिवार में अब बेटा गणेश (32) और पोता श्रीजीत (3) बचे हैं। सज्जन के भाई बाबूलाल पंवार (65) और उनकी पत्नी सुशीला (60) की भी हादसे में मौत हो गई। उनके बेटे, बहू और पोती घायल हैं। परिजनों ने अभी तक उन्हें नहीं बताया कि उनके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके बेटे शरद होश में है, लेकिन चोटिल हैं। शरद, उनकी पत्नी मनीषा और बेटी मयूरी अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है। मयूरी और सुनीता को ज्यादा चोटें आई हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery