Tuesday, August, 18,2026

हॉस्पिटल के बाथरूम में युवक पर गिरा पत्थर, मौत

नागौर: जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल में सोमवार सुबह बाथरूम में पत्थर गिरने से 40 वर्षीय युवक सुखराम की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर समय पर ऑक्सीजन और इलाज नहीं देने का आरोप लगाते हुए शव लेने से इनकार कर दिया और 50 लाख रुपए मुआवजे व मृतक की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी देने की मांग को लेकर धरना दिया।

परिजनों के अनुसार, चावंडिया निवासी सुखराम को 15 अगस्त को सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे वह बाथरूम गया था। इसी दौरान पार्टिशन के लिए बनाई गई दीवार का बड़ा हिस्सा टूटकर उसकी छाती पर गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। परिजन उसे बेड तक लेकर पहुंचे, जहां उसे सांस लेने में परेशानी हुई। उनका आरोप है कि ऑक्सीजन और डॉक्टर के लिए कहने के बावजूद समय पर  उपचार नहीं मिला और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पीएमओ डॉ. रामावतार जाखड़ ने बताया कि सुखराम को सीने में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती किया गया था और 16 अगस्त को जोधपुर रेफर करने की सलाह दी गई थी। उनके अनुसार, बाथरूम में युवक को अचानक सीने में दर्द हुआ और उसने सहारे के लिए पत्थर पकड़ने की कोशिश की, जिससे वह गिर गया। उन्होंने कहा कि मौत पत्थर की चोट से हुई या हार्ट अटैक अथवा सीने की समस्या से, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। कोतवाली पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery