Sunday, November, 22,2026

मैगी खाने से 7 साल की मासूम की मौत

जयपुर: करधनी इलाके में नूडल्स खाने के बाद सोई सात साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची ने गुरुवार दोपहर सुबह बनी मैगी गर्म करके खाई थी। इसके बाद वह बड़ी बहन के साथ सो गई। कुछ देर बाद बड़ी बहन को उल्टियां होने लगीं। शाम को मां घर लौटी तो दोनों को जगाया। बड़ी बहन उठ गई, लेकिन छोटी बेटी पीहू नहीं उठी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एक ही मैगी खाने के बाद बड़ी बहन की तबीयत बिगड़ने और छोटी की मौत होने से मामला संदिग्ध हो गया है। पुलिस फूड पॉइजनिंग के साथ साइलेंट अटैक की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौत की वजह पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। एएसआई धर्मेंद्र यादव  ने बताया कि मृतका पीहू (7) पुत्री मामराज कुमावत दौलतपुरा के लक्ष्मीनारायणपुर की रहने वाली थी। वह मां और भाई-बहनों के साथ कालवाड़ रोड स्थित मंगलम सिटी में रहती थी। गुरुवार सुबह मां मीना और सौतेले पिता दिनेश चौमूं के सिद्धि विनायक अस्पताल गए थे। वहां उनका बेटा गोविंद एक महीने से भर्ती है। घर पर पीहू के साथ बड़ी बहन दिव्यांशी (18), भाई गुलशन (17) और समर (14) थे। बच्चे सुबह कॉलोनी की किराना दुकान से 60 रुपए का मैगी पैकेट खरीदकर लाए थे।

स्कूल में डालकर भाई को जलाया था सैनिटाइजर

पीहू का बड़ा भाई गोविंद भी हादसे के कारण अस्पताल में भर्ती है। हेड कांस्टेबल करतार सिंह ने बताया कि 12 सितंबर को कालवाड़ इलाके के संस्कृत स्कूल में लंच के दौरान दो विद्यार्थियों ने उसके हाथों पर सैनिटाइजर डालकर माचिस से आग लगा दी थी। आग उसके कपड़ों तक पहुंच गई। शिक्षकों ने शर्ट खोलकर आग बुझाई। हादसे में उसके हाथ और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया था। तब से चौमूं के सिद्धि विनायक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। एसएचओ सवाई सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery