Tuesday, August, 18,2026

10,245 वार्डों का 'सियासी गणित' साफ

जयपुर: राजस्थान में आगामी निकाय चुनाव की तस्वीर परिसीमन और आरक्षण लॉटरी के बाद साफ हो गई है। प्रदेश के 309 नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं के 10,245 वार्डों में आरक्षण तय होने के साथ ही राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ गई है। आरक्षण के बाद 6,119 वार्ड सामान्य, 1,933 ओबीसी, 1,794 एससी और 399 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। महिलाओं के लिए कुल 3,415 वार्ड आरक्षित रहेंगे। लॉटरी के बाद कुल वार्डों में सामान्य वर्ग की हिस्सेदारी 59.73 प्रतिशत है। एससी के 1,794 वार्ड यानी 17.51 प्रतिशत, एसटी के 399 वार्ड यानी 3.89 प्रतिशत और ओबीसी के 1,933 वार्ड यानी 18.87 प्रतिशत आरक्षित हैं।

आरक्षण ने बदले दावेदारों के समीकरणः लॉटरी के साथ ही कई वार्डों में लंबे समय से तैयारी कर रहे दावेदारों के समीकरण बदल गए हैं। सामान्य वार्ड आरक्षित होने से पुराने दावेदारों को अब नए वार्ड तलाशने होंगे। दूसरी ओर एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षित वार्डों में संबंधित वर्ग के संभावित प्रत्याशियों ने सक्रियता बढ़ा दी है। राजनीतिक दल भी अब जातीय और सामाजिक समीकरणों के हिसाब से उम्मीदवारों की तलाश तेज करेंगे।

ओबीसी के 1,933 वार्ड, 643 महिलाओं के लिएः ओबीसी आरक्षण इस बार चुनावी समीकरणों का बड़ा फैक्टर बनकर उभरा है। कुल 1,933 ओबीसी वार्डों में 1,290 ओबीसी सामान्य और 643 ओबीसी महिला वार्ड हैं। एससी के 1,794 आरक्षित वार्डों में 598 महिला और करीब 1,196 सामान्य श्रेणी के वार्ड होंगे। वहीं एसटी के 399 वार्डों में करीब 133 महिला और 266 सामान्य श्रेणी के वार्ड शामिल हैं। कुल 10,245 वार्डों का एक-तिहाई हिस्सा 3,415 सीटों का होता है। इनमें सामान्य महिला के करीब 2,041, एससी महिला 598, एसटी महिला 133 और ओबीसी महिला 643 वार्ड शामिल हैं। महिला आरक्षण से बड़ी संख्या में नए राजनीतिक चेहरों को स्थानीय निकायों में उतरने का अवसर मिलेगा।

10 नगर निगम, 51 परिषद और 248 पालिकाएं: जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो-दो नगर निगमों को फिर से एक-एक निगम में समाहित कर दिया गया है। मौजूदा ढांचे में 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगर पालिकाएं, यानी कुल 309 निकाय शामिल हैं। जयपुर में 2015 में एक निगम और 91 वार्ड थे। 2020 में दो निगमों में कुल 250 वार्ड हुए और अब फिर एक निगम में 150 वार्ड का ढांचा तैयार किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery