Sunday, November, 22,2026

कई दिग्गजों को झटका, मंत्रियों और MLA के परिवारों को जनता ने नकारा

जयपुर: राजस्थान के पंचायत चुनावों में इस बार मुकाबला सिर्फ पंचायत समित्ति और जिला परिषद की सीटों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कई दिग्गज नेताओं की सियासी प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। ग्रामीण सत्ता के इस चुनाव में मतदाताओं ने मंत्रियों, विधायकों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के परिवारों को भी चुनावी कसौटी पर परखा।

नतीने आए तो डिप्टी सीएम प्रेगचंद बैरवा के दूदू, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ के झोटवाड़ा और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के प्रभाव वाले क्षेत्रों में भाजपा को झटके लगे। सबसे बड़ा झटका यूडीएच मंत्री झावर सिंह खरां के परिवार को लगा। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ अपने बेटे और बहू को जीत दिलाने में सफल रहे।

जयपुर की 22 पंचायत समितियों में से भाजपा को चौमूं और सांभर में बहुमत मिला है। यह भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का क्षेत्र है। वहीं, सांभर फुलेरा विधानसभा क्षेत्र में आता है। यह भाजपा के पूर्व विधायक निर्मल कुमावत का क्षेत्र है।

मंत्रियों के क्षेत्रों में भाजपा को झटका

सागानेर में RLP ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए कई वाड़ों में जीत दर्ज की। शुरुआती परिणामों में 15 में से RLP को आठ, भाजपा और कांग्रेस को दो-दो सीटें मिली थी। झोटवाड़ा में उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड के प्रभाव वाले क्षेत्र में कांग्रेस ने सात सीटें जीतकर भाजपा को पीछे छोड़ा। दूदू और मौजमाबाद में भी डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के प्रभाव वाले क्षेत्रों में भाजपा को चुनौती मिली। महवा में कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के गृह क्षेत्र में कांग्रेस ने 15 में से 10 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को तीन और निर्दलीयों को दो सीटें मिली।

राजेंद्र राठौड़ और प्रभुलाल सैनी के परिवार को राहत

पूर्व मन्त्री राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ ने चूरू जिला परिषद में 7,633 वीटी से जीत दर्ज की। उनकी पुत्रवधू कनिका सिंह भी जिला परिषद चुनाव जीत गई। वहीं, पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के बेटे मनीष सैनी ने बूंदी जिला परिषद से जीत हासिल की। दूसरी ओर, सीकर जिला परिषद के वार्ड 47 में भाजपा प्रत्याशी जरीना खान को कांग्रेस की नसीम बानों ने हराया। दौसा में IAS सुमेर सिंह गुर्जर की पनी पिकी गुर्जर और पूर्व विधायक नंदलाल बंशीवाल के बेटे को भी हार मिली।

खर्रा परिवार के सभी सदस्य हारे

सीकर जिले की श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के नतीजे सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खरों की पत्नी शांति देवी और उनके दोनों बेटे अलग-अलग वार्डों से चुनाव हार गए। भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज बाटह की पत्नी, पूर्व सीकर जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी और पूर्व विधायक सुशील कंवर पलाड़ा को भी हार का सामना करना पड़ा। अलवर के कठूमर से भाजपा विधायक रमेश खींची की दोनों बहु भी चुनाव नहीं जीत सकी। पूर्व मंत्री शंभूसिंह खेतासर की पत्नी और पुत्रवधू भी हार गई।

टोंक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत

सचिन पायलट के गढ़ टोक में कांग्रेस ने 17 में से 10 सीटें जीतकर पंचायत समिति में स्पष्ट बहुमत हासिल किया। भाजपा चार सीटों पर सिमट गई, जबकि RLP ने तीन सीटें जीतकर खाता खोला। काग्रेस नेता हंसराज फागना की पली और पूर्व प्रधान सुनीता फागना ने भी जीत दर्ज की। इन नतीजों से टोंक पंचायत समिति में कांग्रेस का प्रधान बनना लगभग तय माना जा रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery