Monday, August, 17,2026

जयपुर में आज से ब्रिक्स महामंथन

जयपुर: भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत जयपुर में बुधवार से वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की दो दिवसीय अहम बैठक शुरू होगी। बैठक में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस से जयपुर पहुंचीं। जयपुर जंक्शन पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने उनकी अगवानी की।

बैठक का आयोजन ऐतिहासिक रामबाग पैलेस में होगा। ब्रिक्स सदस्य देशों के वित्त मंत्रालयों और केंद्रीय बैंकों के शीर्ष प्रतिनिधि वैश्विक आर्थिक हालात पर विचार-विमर्श करेंगे। मुद्रास्फीति, भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक आर्थिक झटके और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के सामने वित्तीय चुनौतियां बैठक के प्रमुख एजेंडे में रहेंगी। उद्घाटन सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आरबीआई गवर्नर संबोधित करेंगे। इसके बाद ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि अपने विचार रखेंगे। प्रत्येक प्रतिनिधि के लिए छह मिनट का वक्तव्य निर्धारित किया गया है।

राजस्थान की संस्कृति से रूबरू होंगे मेहमान

बुधवार शाम ब्रिक्स प्रतिनिधियों के लिए सिटी पैलेस में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम और गाला डिनर होगा। प्रतिनिधियों को जयपुर की ऐतिहासिक विरासत और राजस्थान की लोक-संस्कृति से परिचित कराया जाएगा। 13 अगस्त को बैठक में रिजिलिएंट ग्रोथ, जोखिम वित्त और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष चर्चा होगी। केंद्रीय बैंक सत्र में आरबीआई गवर्नर संबोधित करेंगे। NDB अध्यक्ष भी वित्तीय सहयोग से जुड़े सत्र में भाग लेंगे। बैठक के अंत में वित्त मंत्री और आरबीआई गवर्नर समापन टिप्पणी देंगे। प्रतिनिधियों का फैमिली फोटो भी कार्यक्रम का हिस्सा होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery