Sunday, November, 22,2026

जयपुर में जिला परिषद से लेकर पंचायत समितियों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन

जयपुर:पंचावतो रान चुनाव के नतीनों ने जयपुर जिले को ग्रामोष्ण राजनीति में बाड़ा उलटफेर कर दिया है। जिला परिषद से लेकर पंचायत समितियों उक भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। जिला परिषद में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत मिल करते हुए भाजपा को काफी पीछे जोड़ दिया। वहीं, पंचायत समिति चुनाव में भी कविस सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी है। भाजपा का प्रदर्शन ऐसा रहा कि कई पंचायत समितियों में पार्टी एक-दो सीटों पर सिमट गई, जबकि कुछ जगह साता तक नहीं खुला। चुनाव परिणामों का सबसे बड़ा राजनैतिक संदेश यह है कि जयपुर के ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस ने भाजपा के मुकावले कहीं अधिक मजबूत जनसमर्थन हासिल किया है। जिला परिषद के 57 वाहों में से कांग्रेस ने 41 सीटें केतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। भाजपा को केकल 12 स्टेटें मिली, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आराहलपी) के खाते में दो सीटें गई। निर्दलीय प्रत्याशी एक भी सीट नहीं जीत सके। यानी जिला परिषद में कांग्रेस ने भाजपा से 29 सीटें अधिक हासिल की। इस चुनाव में भाजपा को केवल सीटों के लिहाज से हो नुकसान नहीं हुआ, बल्कि उसके मौजूदा राजनीतिक नेतृत्व को भी बड़ा झटका लगा। निवर्तमान जिला प्रमुख रमा चोपड़ा और उप जिला प्रमुख मोहन डागर (कांग्रेस) दोनों अपनी सीट नहीं बचा मके।

पंचायत समितियों में भी कांग्रेस ने भाजपा को काफी पीछे छोड़ा

जिला परिषद के साथ पंचायत समिति चुनाव में भी कांग्रेस का दबदबा दिखाई दिया। जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों के कुल 386 वाहों में से 383 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें कांग्रेस ने 216 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है। भाजपा को महज 87 सीटें मिली। आरएलपी ने 60 सीटें हासिल कर तीसरा स्थान पाया, जबकि 20 सीटी पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। तीन वाड़ों के परिणाम अभी आना बाकी है। सीटी का यह अंतर बताता है कि कांग्रेस को केवल किसी एक क्षेत्र या पंचायत समिति में ही बढ़त नहीं मिली, बल्कि जिले के अलग-अलग हिस्सों में पार्टी का प्रदर्शन व्यापक रहा। कांग्रेस ने भाजपा से 129 अधिक सीटें हासिल की हैं। वहीं, आरएलपी ने भी 60 सीटें जीतकर ग्रामीण राजनीति में अपनी प्रभावी मौजूदगी दर्ज कराई है। भाजपा के लिए चिंता की बात यह है कि वह कांग्रेस के साथ-साथ आरएलगी से भी कई क्षेत्रों में पिछ गई।

फागी में नहीं खुला भाजपा का खाता

पंचायत समिति चुनाव में भाजपा की स्थिति कई दीजों में बेहद कमजोर रही। फागी में पार्टी का खाता तक नहीं खुला। शाहपुरा, झोटवाड़ा, आंधी और गाधोराजपुरा में भाजपा को केवल एक-एक सीट मिली। इसके उलट कांग्रेस ने आंधी, बस्सी और जमवारामगढ़ में शानदार प्रदर्शन किया। इन पंचायत समितियों में कांग्रेस ने भाजपा को काफी पीछे छोड़ते हुए एकतरफा बढ़त बनाई। इन नतीजों से स्पष्ट है कि भाजपा की चुनौती केवल जिला परिषद तक सीमित नहीं रहीं। पंचायत समिति स्तर पर भी पार्टी को कई क्षेत्रों में मतदाताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ा। खास बात यह है कि जिन पंचायत समितियों में भाजपा मजबूत स्थिति बनाने की उम्मीद कर रही थी, वहां भी कांग्रेस और आरएलपी ने उसके सामने चुनौती खड़ी की। जयपुर जिले के चुनाव परिणाम भाजपा के लिए कई स्तरों पर चुनौती पेश करते हैं। जिला परिषद में पार्टी का 12 सीटों पर सिमटना, पंचायत समितियों में 87 सीटों तक सीमित रहना और निवर्तमान जिला प्रमुख उपजिला प्रमुख की हार महज स्थानीय हार के रूप में नहीं देखी जा सकती। वे परिणाम ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की राजनीतिक स्थिति का आकलन करने का आधार बनेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस के लिए यह नतीजा ग्रामीण राजनीति में अपनी वापसी और संगठनात्मक मजबूती का संकेत है।

कांग्रेस के सामने बोर्ड गठन की राह आसान, आरएलपी भी मजबूत

पंचायत समितियों के परिणामों में कांग्रेस की 216 सीटें उसे बोर्ड गठन के लिहाज से मजबूत स्थिति में रखती है। भाजपा 87 सीटों के साथ काफी पीछे है। आरएलपी ने 60 सीटें जीतकर यह संकेता दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में उसका राजनीतिक आधार भी प्रभावी है। कई जगह पार्टी ने कांग्रेस और भाजपा दोनी के समीकरण प्रभावित किए है। जिला परिवार में स्पष्ट बहुमत के बाद कांग्रेस के लिए जिला स्तर पर नेतृत्व और बीर्ड गठन की राह आसान हो गई है। पंचायत समितियों में भी पार्टी की मजबूत स्थिति से ग्रामीण निकायों में उसका प्रभात बढ़ना तय माना जा रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery