Sunday, November, 22,2026

रक्तदान मानव जीवन बचाने का सशक्त आधार, इस महादान का कोई मोल नहीं

जयपुर: रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है और इस महादान का कोई मोल नहीं है। इसी भावना को साकार करते हुए रामबाग सर्किल स्थित सुबोध पीजी महिला महाविद्यालय में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में छात्राओं, शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। सुबोध पीजी महिला महाविद्यालय एवं ट्रांस वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में कुल 96 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में विधायक गोपाल शर्मा मौजूद रहे। वहीं सच बेधड़क एवं गणगौर टेलीविजन के सीएमडी पवन अरोड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर ट्रांस वेलफेयर फाउंडेशन की मुख्य संरक्षक डॉ. निर्मला सेवानी, अध्यक्ष कोमल चौहान और संरक्षक एवं वाइस प्रेसिडेंट डॉ. पूजा अग्रवाल सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। शिविर में एसएमएस ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहण किया। महाविद्यालय की छात्राओं के साथ संकाय सदस्यों, स्वयंसेविकाओं तथा उनके मित्रों और रिश्तेदारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन में महाविद्यालय की एनएसएस, एनसीसी और आरआरसी क्लब की इकाइयों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रक्तदान की सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण भागीदारीः डॉ. स्वाति जैन

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. स्वाति जैन ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि यह सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने का सार्थक कदम है। उन्होंने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता बताई। महाविद्यालय के संयोजक डॉ. राकेश हीरावत ने कहा कि रक्तदान लोगों का जीवन बचाने का सशक्त आधार है। इस महादान का कोई मोल नहीं है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉ. पारुल मित्तल ने भी शिविर में सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने रक्तदान को सामाजिक दायित्व बताते हुए सभी से ऐसे आयोजनों में सहयोग देने और जनकल्याण के कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery