Thursday, November, 19,2026

सरकार के तीन साल पूरे होने पर होंगे भव्य आयोजन

जयपुर: राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेशभर में बड़े स्तर पर आयोजनों की तैयारी की जा रही है। जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में मुख्य समारोह आयोजित होगा, जिसमें करीब 30 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। जिला मुख्यालयों पर 2-2 हजार और ब्लॉक मुख्यालयों पर 500-500 प्रतिभागियों को जोड़ने की योजना है। जिलों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य समारोह से जोड़ा जाएगा। इस दौरान विभिन्न नीतियों का विमोचन, विकास परियोजनाओं शिलान्यास-लोकार्पण और सरकार का के तीन साल की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका जारी होगी। जनसभा का भी आयोजन प्रस्तावित है। तीन साल पूरे होने के आयोजनों के तहत खेलो राजस्थान अभियान शुरू करने की भी तैयारी है। युवाओं से जुड़े नवाचार कॉन्क्लेव के साथ इसकी शुरुआत होगी। ग्राम, नगर, जिला और राज्य स्तर पर 45 से 60 दिन तक खेल प्रतियोगिताएं होंगी।

कॉन्क्लेव और राजस्थान @ 2047 नमो विजन

आरआईसी में नवाचार कॉन्क्लेव प्रस्तावित है। इसमें 700 से 1000 प्रतिभागी शामिल होंगे। आई-स्टार्ट के जरिए युवाओं के नए विचारों, स्टार्टअप, तकनीक और उद्यमिता को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं, जेईसीसी में राजस्थान @ 2047 नमो विजन के तहत राज्य स्तरीय राजस्थान पवेलियन का उद्घाटन होगा। 15 दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन 20 हजार और कुल करीब 3 लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery