Sunday, November, 22,2026

पंचायत चुनाव... कांग्रेस को बढ़त

जयपुर: प्रदेश के पंकपती रान चुनाव परिणामों ने ग्रामीण राजनीति का सियासी गणित बदल दिया है। पंचायत समिति से लेकर जिला परिषद तक कांग्रेस ने भाजपा पर बहुत बनाई है। जोटों की संख्या, बोट शेयर और निवाचित सदस्यों के आंकड़े कांग्रेस के पक्ष में रहे। वहीं भाजपा को पिछली बार की तुलना में चढ़ा नुकसान उठाना पड़ा है। हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने अकेले चुकव लड़का तीसरी ताकत के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। नागौर जिला परिषद में आरएलपी बहुमत में है, जबकि छह किला परिषदों में बोर्ड गठन का फैसला छोटे दलों और निर्दलीय सदस्यों की भूमिका पर निर्भर करेगा। प्रदेश की 419 पंचायत समितियों में कांग्रेस ने 275 और भाजपा ने 63 में बहुमत हामिल किया है। अन्य दली और निर्दलीयों के खाते में 64 पंचायत समितियां गई, जबकि 17 समितियां त्रिशंकु रातीं। पंचायत ममिति सदस्य चुनाव में कांग्रेस को 3,758, भानर को 2,213 और आरएलपी को 497 सीटें मिली हैं। जिला परिषद सदस्य चुनाव में कांग्रेस ने 794 और भाजपा ने 357 मोटे जीत 37 जिला परिषदों में से 25 पर कहीस और पांच पर भाजपा का बहुमत है। नागौर में आरएलपी को बहुमत मिला है।

आरएलपी ने तीसरी ताकत के रूप में बनाई जगह

हनुमान बेनीवाल की आरएलपी ने जिला परिषद सदस्य चुनाव में 37 और पंचायत समिति सदस्य चुनाव में 496 सीटें जीती हैं। पार्टी को जिला परिषद चुनाव में 16.45 लाख और पंचायत समिति चुनाव में 16.81 लाख वोट मिले। नागौर जिला परिषद में बहुमत हासिल करने के साथ पार्टी ने जयपुर और भरतपुर में भी अपना खाता खोला। बालोतरा और डीडवाना-कुचामन जैसे जिलों में भी आरएलपी के सदस्य बोर्ड गठन के समीकरण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। पार्टी के इस प्रदर्शन ने प्रदेश की ग्रामीण राजनीति में तीसरे मोर्चे की संभावनाओं को फिर चर्चा में ला दिया है।

11 जिलों में 28 मतदान बूथों पर कल होगा पुनर्मतदान

प्रदेश के 11 जिलों में 28 मतदान बूथों पर 22 नवंबर को पुनर्मतदान कराया जाएगा। पंचायत चुनाव के तहत जिला परिषद के 6 निर्वाचन क्षेत्रों और पंचायत समिति के 22 निर्वाचन क्षेत्रों में री-पोल होगा। इसके लिए निर्वाचन विभाग ने कार्यक्रम तय कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धौलपुर के राजाखेड़ा में 2 बूथ, जोधपुर के बालोतरा में 2 बूथ, सवाई माधोपुर के बामनवास, खंडार और बौली में 3 बूथ, जैसलमेर के मोहनगढ़ में 1 बूथ, फलोदी के फलोदी और घंटियाली में 2 बूथ तथा बूंदी के केशोरायपाटन में 3 बूथों पर पुनर्मतदान होगा। इसी तरह कोटपूतली बहरोड़ के नारायणपुर और पावटा में 4 बूथ, डीग के बुजनगर और डीग में 2 बूथ, खैरथल-तिजारा के ततारपुर में 1 बूथ, अलवर के थानागाजी और गोविंदगढ़ में 2 बूथ तथा जयपुर जिले के दूद्ध चौमूं व शाहपुरा में 5 बूथों पर फिर से मतदान कराया जाएगा। इस तरह कुल 11 जिलों में जिला परिषद के 6 और पंचायत समिति के 22 निर्वाचन क्षेत्रों के 28 बूथों पर 22 नवंबर को पुनर्मतदान होगा।

कांग्रेस के खाते में 25 जिला परिषदें

 सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, भीलवाड़ा, बीकानेर, अलवर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, भाजपा के खाते में 5 दौसा, डीग, थौलपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालोर, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटपूतली- बहरोड़, फलोदी और राजसमंद।

इन जिलों में जोड़-तोड़ से बनेगा बोर्ड

इन जिला परिषदों में किसी एक दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है। छोटे दलों और अन्य सदस्यों की भूमिका निर्णायक रहेगी। 

  • बालोतरा: कांग्रेस और भाजपा के 12-12 सदस्य जीते हैं। आरएलपी के 6 सदस्य सत्ता की चाबी संभालेंगे।
  • के डीडवाना-कुचामनः कांग्रेस के 14 और भाजपा के 12 सदस्य है। आरएलपी 9 सदस्य बोर्ड गठन में निर्णायक होंगे।
  • डूंगरपुर: भाजपा के 14, कांग्रेस के 9 और बीएपी के 14 सदस्य जीते हैं। बीएपी की भूमिका सबसे अहम रहेगी।
  • खैरथल-तिजाराः कांग्रेस और भाजपा के 10-10 सदस्य हैं। पांच अन्य सदस्यों के समर्थन से बोर्ड बनेगा
  • प्रतापगढ़: कांग्रेस के 11 और भाजपा के 7 सदस्य जीते हैं। बीएपी के 7 सदस्यों का समर्थन बोर्ड गठन में निर्णायक हो सकता है।
  • सत्तूंबर: भाजपा के 9 और कांग्रेस के 8 सदस्य हैं। बीएपी के 4 सदस्य सत्ता की चाबी संभालेंगे।

पिछली बार से भाजपा को बड़ा नुकसान

राजस्थान की 419 पंचायत समितियों के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी स्थिति मजबूत की है। इस बार कांग्रेस ने 275 पंचायत समितियों में जीत हासिल की, जो कुल का 65.63 प्रतिशत है। वहीं भाजपा को केबल 63 पंचायत समितियों में सफलता निली, जो 15.04 प्रतिशत है। अन्य दलों और निर्दलीयों के खाते में 64 पंचायत समितियां गर्नु, जबकि 17 पंचायत समितियों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। पिछले चुनाव की तुलना में कांग्रेस को बड़ा फायदा हुआ है। पिछली बार 322 पंचायत समितियों में से कांग्रेस ने 161 पर जीत दर्ज की थी, जबकि इस बार उसकी संख्या बढ़कर 275 हो गई। वानी कांग्रेस ने 114 पंचायत समितियों की बढ़त हासिल की है। दूसरी और, भाजपा की संख्या 129 से घटकर 63 रह गई. यानी उसे 66 पंचायत समितियों का नुकसान हुआ। अन्य की हिस्सेदारी भी 32 से बढ़कर 64 हो गई। इस तरह पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस की ग्रामीण राजनीतिक पकड मजबूत होती दिखाई दे रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery