Monday, August, 17,2026

BSF कैंप में दीवार फांदकर घुसा संदिग्ध, पाक नंबरों से संपर्क

श्रीगंगानगर: स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे श्रीगंगानगर में सीमा सुरक्षा बल के कैंप में दीवार फांदकर घुसने के आरोप में एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान सुभाष चंदर पुत्र गोविंदराम निवासी गांव 02 एफएफ, श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। वह बीएसएफ की 163वीं बटालियन के कैंप परिसर में बिना अनुमति दाखिल हुआ था। जवानों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। उसके मोबाइल की जांच में पाकिस्तान के कंट्री कोड 92 वाले नंबरों से कॉल और मैसेज के जरिए संपर्क सामने आया है। मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

मोबाइल कॉल और मैसेज के आधार पर जांच तेज

बीएसएफ की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार 9 अगस्त 2026 को शाम करीब 6:05 बजे सुभाष चंदर कैंप की दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुआ। जवानों ने तत्काल उसे पकड़ लिया। इसके बाद 10 अगस्त को उसकी रायसिंहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराई गई और उसे रायसिंहनगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। बीएसएफ की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल और संदेशों की जांच की जा रही है।

पाकिस्तानी नंबरों से लगातार संपर्क, कई बार कॉल व मैसेज किए

 प्रारंभिक पूछताछ और मोबाइल जांच में आरोपी के पाकिस्तानी नंबरों से संपर्क की जानकारी सामने आई है। इन नंबरों पर कई बार कॉल और मैसेज किए जाने की बात सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि आरोपी कैंप में प्रवेश कर सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी या तस्वीरें जुटाकर पाकिस्तान भेजने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, इस संबंध में जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। आरोपी से संयुक्त पूछताछ केंद्र में पूछताछ की तैयारी की जा रही है। जांच एजेंसियां उसके संपर्को, मोबाइल में मौजूद सामग्री और पाकिस्तान के नंबरों से बातचीत के उद्देश्य का पता लगाने में जुटी हैं। स्वतंत्रता दिवस से पहले सीमावर्ती क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद बीएसएफ सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि आरोपी अकेले यह गतिविधि कर रहा था या उसके पीछे कोई नेटवर्क भी सक्रिय था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery