Monday, November, 16,2026

पाक के जबड़े से छीनी जीत, आखिरी गेंद पर मोहित का चौका

अल अमेरात (ओमान): आखिरी गेंद, जीत के लिए तीन रन और क्रीज पर आखिरी जोड़ी.... रोमांच ऐसा कि सांसें थम जाएं। अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय युवा सितारों ने ऐसा करिश्मा किया कि पाकिस्तान के हाथ से लगभग निकला हुआ खिताब छीन लिया। शनिवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उस्मान खान के शानदार 107 रन की बदौलत 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन बनाए। कप्तान फरहान यूसुफ ने 63 और अब्दुल कादिर ने 80 रन की तूफानी पारियां खेलीं। भारत के सामने 338 रन का मुश्किल लक्ष्य था।

252 रन पर आठ विकेट, फिर पलटा मैच

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बीच के ओवरों में लगातार विकेट गिरने से मुश्किलें बढ़ गई। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 और आर्यवीर सहवाग ने 58 रन बनाकर जीत की उम्मीद कायम रखी। हालांकि, 252 रन पर आठ विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आने लगा। ऐसे संकट में मनल चौहान और मोहित उल्वा ने मोर्चा संभाला। मनल ने 32 गेंदों में 47 रन बनाए, जबकि मोहित ने महज 26 गेंदों में नाबाद 49 रन ठोक दिए। दोनों ने नौवें विकेट के लिए 57 रन की अहम साझेदारी कर मुकाबले का रुख बदल दिया।

पीएम मोदी ने युवा टीम को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देश के उभरते क्रिकेटरों को प्रेरित करेगा। भारत ने रोमांचक
फाइनल में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। मोदी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर टीम की उपलब्धि पर गर्व जताया और खिलाडियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने इसे भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार दिन बताया।

आखिरी ओवर में थम गईं सांसें

अंतिम ओवर में भारत को आठ रन चाहिए थे और हाथ में सिर्फ एक विकेट था। अहमद हुसैन की गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने सूझबूझ से रन बटोरे। आखिरी गेंद पर जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी। मोहित उल्चा ने गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी। मोहित की पारी में तीन चौके और पांच छक्के शामिल रहे। जीत के बाद तिरंगा लपेटकर मैदान में दौड़ते मोहित के साथ भारतीय खिलाड़ियों का जश्न इस रोमांचक मुकाबले का यादगार दृश्य बन गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery