Monday, November, 16,2026

जमीन लेकर उद्योग नहीं लगाने वालों को जारी होंगे नोटिस

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को राजस्थान पेट्रोकेमिकल जोन में औद्योगिक भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया तीन माह में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूखंड आवंटन के छह माह के भीतर संबंधित औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और संचालन शुरू होना चाहिए। आवंटन के बावजूद उद्योग शुरू नहीं करने वाले आवंटियों को नोटिस जारी किए जाएं। मुख्यमंत्री शनिवार को शासन सचिवालय में राजस्थान पेट्रोकेमिकल जोन के विकास और निवेश की संभावनाओं को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शेष भूखंडों का आवंटन जल्द नीलामी के माध्यम से किया जाए। औद्योगिक भूमि का उपयोग वास्तविक उत्पादन गतिविधियों के लिए सुनिश्चित करें और निवेश के नाम पर भूखंडों को खाली नहीं छोड़ने दें।

सीएम ने रिफाइनरी से मिलने वाले पेट्रोकेमिकल उत्पादों का उपयोग प्रदेश में ही बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके लिए सीमेंट, पाइप सहित अन्य उत्पादों के निर्माण में इनके इस्तेमाल की संभावनाओं और प्रदेश की वर्तमान व भविष्य की मांग का अध्ययन कराया जाए। उन्होंने स्थानीय उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर कार्रवाई करने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने बालोतरा में निवेशकों की बैठक आयोजित कर अधिक निवेश आकर्षित करने तथा स्थानीय उद्योगों को रिफाइनरी के बाय-प्रोडक्ट्स रियायती दरों पर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने निवेश प्रोत्साहन योजना और प्लग एंड प्ले जैसी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक निवेशकों तक पहुंचाने तथा उद्योगों की स्थापना में आने वाली बाधाओं का समाधान करने को कहा। बैठक में एसीएस सीएमओ अखिल अरोड़ा सहित निवेश संवर्धन ब्यूरो, राजस्थान औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम, उद्योग विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery