Monday, November, 16,2026

अब जागे जिम्मेदार... सुरक्षा इंतजाम सुधारने के निर्देश

जयपुर: जयपुर-सीकर रोड पर लोहामंडी कट के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित विभागों को मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद शनिवार को एनएचएआई, पुलिस, परिवहन विभाग और जेडीए के अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। टीम ने हादसे के कारणों और सड़क की मौजूदा स्थिति का आकलन किया। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से प्रभावी कदम उठाएं। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी, परियोजना निदेशक, यातायात निरीक्षक, जिला परिवहन अधिकारी और जेडीए जोन-बी के उपायुक्त मौजूद रहे।

ट्रेलर ने पांच वाहनों को मारी थी टक्कर

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह करीब पौने 12 बजे दिल्ली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने लोहामंडी कट पर पांच वाहनों को टक्कर मार दी थी। इनमें कार, दो बाइक और स्कूटी सहित अन्य वाहन शामिल थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि ट्रेलर चालक समेत दो लोग घायल हुए। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी दहशत का माहौल रहा। पुलिस ने शनिवार को मामले की जांच के तहत आरोपी ट्रेलर चालक झारखंड निवासी सुमन कुमार को घटनास्थल पर ले जाकर नवशा-मौका तस्दीक कराया। हादसे में जान गंवाने वाले दो लोगों के शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया गया था, जबकि तीसरे मृतक नसीराबाद निवासी देवी सिंह रावत का पोस्टमार्टम शनिवार को हुआ। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद अब कट पर सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के कदम उठाए जाने की उम्मीद है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery