Monday, November, 16,2026

बाल दिवस पर बच्चों के बीच पहुंचे CM, बांटी चॉकलेट

जयपुर: बाल दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार सुबह जवाहर सर्किल पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उन्हें चॉकलेट बांटी। बच्चों ने भी उत्साह से 'थैंक यू मीएम अंकल' कहकर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव लिए। इस दौरान लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई और दिनचर्या के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने आमजन को नियमित व्यायाम, योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री के 'फिट इंडिया' अभियान को स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का आधार बताया। उन्होंने पार्क में स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों को साफ रखना सभी की जिम्मेदारी है। मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री ने जवाहर सर्किल और जेएलएन मार्ग से जुड़ी पुरानी यादें भी साझा कीं। स्थानीय लोगों ने आसपास की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आमजन के साथ छाछ पीकर स्वस्थ खान-पान और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया। इस दौरान डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery