Monday, November, 16,2026

JNVU में फीस वृद्धि पर ABVP-NSUI का प्रदर्शन

जोधपुर: जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) में परीक्षा शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में शनिवार को एबीवीपी और एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। दोनों संगठनों ने फीस वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और बहस हुई। पुलिस एनएसयूआई के कई कार्यकर्ताओं को बस में बैठाकर ले गई। एनएसयूआई के शहर जिलाध्यक्ष बबलू सोलंकी और कार्यकारी ग्रामीण जिलाध्यक्ष सोमराज गोदारा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कुलगुरु को ज्ञापन देने केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। पुलिस ने गेट बंद कर उन्हें रोक दिया। इस पर कार्यकर्ता गेट पर चढ़कर अंदर जाने लगे। पुलिस ने हटाया तो झड़प हुई। बाद में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। एनएसयूआई ने फीस वृद्धि वापस लेने सहित 18 मांगें रखीं।  बबलू सोलंकी ने बताया कि संबद्ध कॉलेजों के परीक्षा शुल्क में 900 रुपए और विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थियों की फीस में 200 रुपए तक बढ़ोतरी हुई है। संगठन ने बढ़ी राशि लौटाने या अगले सेमेस्टर की फीस में समायोजित करने की मांग की। एबीवीपी ने भी प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। निजी कॉलेज संचालक गुरुवार से धरने पर हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery