Monday, November, 16,2026

कोटा में 12वीं प्रसूता की मौत, टोंक में हंगामा

कोटा/टोंक: प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोटा में फिर एक गर्भवती की मौत हो गई। कोटा में एक महीने में सातवीं मौत है। वही, टोंक में निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने लगातार हो रही प्रसूताओं की मौत के बाद जांच कमेटी बनाई है। जबकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चुनाव बाद आंदोलन की घोषणा की। बारां जिले के मुसाई गुजरान निवासी फूलाबाई मेहता (31) छह माह की गर्भवती थी। 12 नवंबर को अस्पताल पहुंची। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा सीहरा ने बताया, वह कोमा और शॉक में थी। गत दो दिनों से उसका उपचार चल रहा था। आईसीयू में कार्डियक अरेस्ट के बाद उसे सीपीआर दिया गया, लेकिन शुक्रवार शाम सात बजे सेप्टिक शॉक और मल्टी ऑर्गन फेलियर होने से देर शाम उसकी मौत हो गई। उसके प्लेटलेट्स 35 हजार थे।

वहीं, टॉक के णमोकार हॉस्पिटल में बच्ची के जन्म बाद संजू सेन को ब्लीडिंग हुई। संचालक डॉ. रीना मंगल ने उसे महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर अस्तपाल में तोड़फोड़ की। नवजात बच्ची के साथ परिजन अस्पताल के बाहर बैठे रहे। पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा और थाना अधिकारी घासीराम पहुंचे।

14 दवा नमूने पास

सहायक औषधि नियंत्रक प्रहलाद मीणा के अनुसार दूसरे चरण के 14 नमूने जांच में पास हुए। पहले चरण में ऑक्सीटोसिन का नमूना फेल हुआ था। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जांच कमेटी बनाई। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चुनाव बाद आंदोलन की घोषणा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery