Sunday, November, 15,2026

दशक के प्रयासों से ऊर्जा संकट से निपटने में मिली मदद

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण पैदा हुए ऊर्जा संकट के बावजूद भारत पिछले एक दशक में ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की बदौलत मजबूती से चुनौतियों का  सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी उत्पादन क्षमता बढ़ाने, कच्चे तेल के भंडारण तथा सौर, पवन और जल ऊर्जा के विस्तार से देश को संकट से निपटने में मदद मिली है। प्रधानमंत्री बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में शुरू की गई परियोजनाएं राज्य की कनेक्टिविटी और ऊर्जा सुरक्षा को नई मजबूती देंगी।

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन राष्ट्र को समर्पित की और वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि 2014 में नम्मा मेट्रो का नेटवर्क 17 किलोमीटर था, जो अब 100 किलोमीटर से अधिक हो गया है। मोदी ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी और ऊर्जा सुरक्षा से उद्योग, रोजगार और आर्थिक विकास के नए अवसर पैदा होंगे। प्रधानमंत्री कर्नाटक के बाद रात को गुजरात पहुंचे जहां राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोक भवन में उनका स्वागत किया।

एलईडी डोम तारामंडल का उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में विज्ञान और आध्यात्मिकता साथ-साथ चलते हैं तथा भारतीय युवा खगोल विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने मैसुरु विश्वविद्यालय परिसर में देश के पहले एलईडी डोम तारामंडल का उद्घाटन किया।

पीएम ने ट्रेन में किया सफर

प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन के कलेना अग्रहारा से तवरेकेरे खंड का उद्घाटन किया। करीब 3,470 करोड़ रुपए की लागत से बने इस खंड पर मोदी और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मेट्रो को हरी झंडी दिखाई और साथ में सफर भी किया। राज्यपाल सुधा यादव, सांसद तेजस्वी सूर्या और मंत्री के बी गौड़ा भी मेट्रो ट्रेन में साथ रहे। 21.25 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन पर कुल 18 स्टेशन है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery