Sunday, November, 15,2026

NH-27 स्थित हैंगिंग ब्रिज पर कोटा-बूंदी के निजी वाहनों की मुफ्त यात्रा बंद

कोटा: नेशनल हाईवे-27 स्थित हैंगिंग ब्रिज टोल प्लाजा पर कोटा और बूंदी के निवासियों के निजी वाहनों की निशुल्क आवाजाही बंद कर दी गई है। एनएचएआई ने गत एक नवंबर से नई व्यवस्था लागू की है। पहले स्थानीय निवासी वाहन की आरसी और लोकल आईडी देकर 90 दिन का निशुल्क पास बनवा सकते थे। एनएचएआई के कोटा प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप अग्रवाल ने बताया कि टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वालों के लिए तीन पास लागू किए हैं। शहरी क्षेत्र के लिए 3000 रुपए का, ग्रामीण क्षेत्र के लिए 1500 रुपए का सालाना पास और दोनों क्षेत्रों के लिए 360 रुपए का मासिक पास मिलेगा। इसके अलावा 3075 रुपए का एनुअल पास भी मान्य रहेगा, जिससे देशभर में 200 बार यात्रा कर सकते हैं।

बिना पास 85 रुपए टोलः बिना पास एक तरफ के 85 रुपए और 24 घंटे में वापसी पर कुल 125 रुपए टोल देना होगा। नई व्यवस्था से रोजाना ब्रिज से गुजरने वाले लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

स्थानीय लोगों ने जताई परेशानी

नांता रीको औद्योगिक क्षेत्र के फैक्ट्री संचालक संजय शर्मा ने बताया कि उन्हें रोज कई बार ब्रिज से गुजरना पड़ता है। नदी पार युवा विकास समिति के अभिषेक मोतियानी ने कहा कि त्योहारों और शंभूपुरा-नांता क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों के कारण इस मार्ग पर आवाजाही बढ़ेगी। टोल मैनेजर प्रदीप यादव के अनुसार 3000 रुपए के पास से एक लाख यात्राएं की जा सकती है। इससे एक यात्रा का खर्च तीन रुपए तक आएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery