Sunday, November, 15,2026

संघ प्रमुख भागवत आज आएंगे जोधपुर, जालोरी गेट पर देखेंगे घोष संचलन

जोधपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आएंगे। वे यहां संघ के प्रांत घोष शिविर 'मरु निनाद-2026' के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उनके दौरे का प्रमुख आकर्षण शनिवार शाम को शहर में निकलने वाला घोष संचलन होगा। तीन अलग-अलग निर्धारित मागों से एक साथ निकलने वाले इस संचलन को डॉ. भागवत जालोरी गेट चौराहे पर मौजूद रहकर देखेंगे। इस दौरान स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा का कार्यक्रम भी होगा। डॉ. भागवत सुबह 10:10 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे लूणी क्षेत्र के शिकारपुरा स्थित श्रीराजाराम आश्रम जाएंगे। शाम 4 बजे वे जालोरी गेट पहुंचेंगे और घोष संचलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे आश्रम जाएंगे, जहां रात्रि विश्वाम करेंगे। डॉ. भागवत के दौरे और घोष संचलन को देखते पूरी हुए प्रशासन ने भी व्यवस्थाएं कर ली हैं। सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिहाज से गुरुवार को रूट रिहर्सल किया गया था।

तीन मार्गों से निकलेगा घोष संचलन

'मरु निनाद-2026' के तहत 14 नवंबर को शाम 4 बजे शहर में घोष संचलन निकाला जाएगा। इसके लिए तीन अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। तीनों मार्गी से एक साथ रवाना होने बाला संचलन करीब 50 मिनट में अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंचेगा। कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों को भी निमंत्रण दिया गया है। जालोरी गेट पर स्वयंसेवकों के स्वागत और पुष्पवर्षा की व्यवस्था की गई है। डॉ. भागवत इसी स्थान से संचलन का अवलोकन करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery