Sunday, November, 15,2026

फ्रेंच रॉक के साथ दुनिया तक पहुंचेंगी राजस्थान की लोक धुनें

जयपुर: फ्रांस के रॉक गिटारिस्ट यारोल पूपो और राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दूत व धोद ग्रुप के संस्थापक रहीस भारती की संगीत साझेदारी से तैयार एल्बम 'RAJA-SONIC' की वैश्विक लॉन्चिंग हुई। फ्रेंच रॉक, फंक और राजस्थान की लोक-संगीत परंपरा के संगम वाला एल्बम भारत और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक सहयोग की नई मिसाल है। आठ ट्रैक के एल्बम में इलेक्ट्रिक गिटार और फंक प्रूव्स के साथ तबला, ढोलक तथा हारमोनियम की पारंपरिक धुनों का संगम सुनाई देता है। इसमें हिंदी और अंग्रेजी गायन शामिल है। एल्बम का पहला सिंगल 'लगी रे लगी' प्रमुख डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। संगीत साझेदारी की शुरुआत 15 अगस्त 2023 को फ्रांस के फेस्टिवल कॉफोलों में हुई थी। यहां यारोल पूपो की मुलाकात भारती और कलाकारों से हुई। पहली ही संयुक्त प्रस्तुति में फ्रेंच रॉक की ऊर्जा और राजस्थानी लोक संगीत की आत्मीयता ने अनूठा संगीत रचा, जिसने आगे चलकर 'RAJA-SONIC' का रूप लिया। दिसंबर 2023 में यारोल पूपो भारत आए और जयपुर, उदयपुर, जोधपुर तथा दिल्ली में धोद के साथ प्रस्तुतियां दीं। इन संगीत प्रस्तुतियों के बाद स्टूडियो एल्बम को रचा गया।

119 देशों में संगीत मंचों पर पहुंचा राजस्थान

गौरतलब है कि यारोल पूपो फ्रांस के रॉक बैंड FFF के संस्थापक सदस्य रहे हैं। वे एकल कलाकार और संगीत निर्माता के रूप में प्रतिष्ठित हैं। वे 2012 से 2017 तक दिग्गज फ्रांसीसी गायक जॉनी हैलिडे के संगीत निर्देशक रहे। वहीं भारती 26 वर्षों से राजस्थान की लोक संगीत विरासत के संरक्षण और वैश्विक प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। उनके नेतृत्व में धोद ने 119 से अधिक देशों में संगीत समारोहों और सांस्कृतिक मंचों पर प्रस्तुतियां देकर राजस्थान की कला और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। धोद के 26 वर्षों के अंतरराष्ट्रीय में 'RAJASONIC' उपलब्धि है। पहली बार समूह की पारंपरिक राजस्थानी लोक-संगीत विरासत को अंतरराष्ट्रीय रॉक कलाकार के साथ एल्बम के रूप में प्रस्तुत किया गया है। 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery