Sunday, November, 15,2026

1.80 करोड़ के स्वर्ण आभूषण बरामद, तीन गिरफ्तार

किशनगढ़: किशनगढ़ में ज्वैलरी खरीदने के बहाने व्यापारी के कर्मचारियों को चकमा देकर करीब 1.80 करोड़ रुपए के सोने के आभूषण लेकर फरार हुए तीन आरोपियों को मदनगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 1510 ग्राम सोने के आभूषण और 1.32 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।

ऑर्डर देकर किशनगढ़ बुलाया

चूरू जिले के चाड़वास निवासी मनफूल सोनी पायल ज्वेलर्स के प्रोपराइटर हैं। उनके पास किशनगढ़ निवासी राहुल सोनी ने तीन-चार दिन तक फोन कर ज्वेलरी खरीदने का ऑर्डर दिया। विश्वास में आकर मनफूल ने 5 नवंबर को अपने कर्मचारी राम सोनी और मनोज सोनी को 1510 ग्राम सोने के आभूषण बिल सहित किशनगढ़ भेजा। राहुल उन्हें गुणसागर ज्वेलर्स के ऊपर स्थित मकान में ले गया। वहां माल देखने के बाद भुगतान का बहाना बनाकर आरआर ज्वेलर्स पहुंचा और स्कूटी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। उनकी तलाश में ब्यावर, अजमेर, राजसमंद, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हरिद्वार और जयपुर सहित कई शहरों में दबिश दी। पुलिस ने राहुल कुमार सोनी (39), अविनाश कुमार सिंह (37) और प्रेम नवलानी (34) को गिरफ्तार किया। कार्रवाई एसपी अजमेर हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देश पर एएसपी डॉ. लाल चंद कायल, सीओ धर्मराज चौधरी और थानाधिकारी भवानी सिंह के नेतृत्व में की गई।

तस्कर की 32 लाख की संपत्ति फ्रीज

अजमेर। मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति के खिलाफ अजमेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्कर तरुण नाहरिया और उसके परिजनों के नाम खरीदे गए चार वाहन फ्रीज करवाए है। एनडीपीएस एक्ट की थारा 68 एफ (2) के तहत सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, दिल्ली ने 9 नवंबर को इसके आदेश जारी किए। फ्रीज संपत्ति की कीमत 32 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को रामगंज थाना पुलिस ने तरुण नाहरिया (31) निवासी सांसी बस्ती, भगवानगंज को 31.46 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में तस्करी की अवैध कमाई से दो वाहन तरुण, एक पत्नी नेहा और एक माता दुर्गा देवी के नाम खरीदना सामने आया। फ्रीज किए गए वाहनों में होंडा एनएक्स 200, टोयोटा इनोवा, टीवीएस जुपिटर 125 और एक अन्य टीवीएस वाहन शामिल हैं। कार्रवाई एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में रामगंज थानाधिकारी हरिपाल सिंह की टीम ने की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery