Sunday, November, 15,2026

असम के काजीरंगा में भीषण हादसा ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 26 लोगों की मौत काजीरंगा

गुवाहाटी: असम के गोलाघाट जिले में शुक्रवार को टेंपो ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 26 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। दुर्घटना काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास रॉगाजान इलाके में हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर हाथीकूली टी एस्टेट के पास तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्री वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई लोग अंदर फंस गए। बचाव दल ने बस को काटकर शवों और घायलों को बाहर निकाला। ट्रैवलर ऊपरी असम के जोरहाट से गुवाहाटी जा रही थी। इसमें कई स्टूडेंट भी सवार थे। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं।

हादसे पर जताया दुख

हादसे पर मुख्यमंत्री हिमत बिस्वा सरमा ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गोलाघाट एसएसपी स्वप्निल डेका ने बताया कि टेंपों ट्रैवलर तेज रफ्तार में थी। शुरुआती जांच के मुताबिक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद ट्रैवलर सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery