Sunday, November, 15,2026

माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं ठप

नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई तकनीकी खराबी ने भारत समेत दुनिया के 74 देशों में करोड़ों लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। गुरुवार आधी रात के बाद शुरू हुई इस गड़बड़ी के कारण माइक्रोसॉफ्ट 365, आउटलुक और टीम्स जैसी लोकप्रिय सेवाएं ठप हो गई। इसका असर केवल आम यूजर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एयरलाइंस, अस्पताल, बैंक, सरकारी दफ्तरों और अदालतों का कामकाज भी प्रभावित हुआ।

करीब 16 घंटे से अधिक समय तक सेवाओं में बाधा बनी रही। इस गड़बड़ी से भारत समेत 74 देशों में करीब 43 करोड़ यूजर इस समस्या से प्रभावित हुए। दर्जनों देशों के लगभग 1.30 लाख यूजर्स ने आउटलुक तक पहुंचने में परेशानी की शिकायत की। वहीं, भारत में इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा एयर की ईमेल सेवाएं प्रभावित हुई। इंडिगो ने बताया कि वह ग्राहकों के ईमेल प्राप्त करने में परेशानी हुई, हालांकि फ्लाइट्स का संचालन सुचारू रहा। स्पाइसजेट ने दिल्ली से पुणे, लेह और मुंबई जाने वाली तीन उड़ानें रद्द कर दीं। आउटलुक और टीम्स जैसी लोकप्रिय सेवाएं ठप होने से प्राइवेट और सरकारी कार्यालयों में भी इसका असर दिखा।

'माइक्रोसॉफ्ट पर कोई साइबर अटैक नहीं'

माइक्रोसॉफ्ट ने साफ किया कि यह संकट साइबर सुरक्षा में सेंध या एआइ हमले की वजह से नहीं आया। शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि उसने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सेवाओं को बहाल करने के प्रयास पूरे कर लिए हैं और ईमेल सेवाओं में सुधार दिखने लगा है। हालांकि, कंपनी ने आगाह किया कि कुछ यूजरों को रुक-रुककर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 48 घंटे में सेवाएं पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है।

कंपनी को 93 हजार करोड़ रुपए का नुकसान

अमेरिकी शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट देखी गई। इस वैश्विक आउटेज से करीब 93 हजार करोड़ रुपए से अधिक के नुकसान की आशंका जताई गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery