Sunday, November, 15,2026

6 महीने में बदल जाता है ट्रैफिक का कप्तान... कैसे सुधरेगी व्यवस्था !

जयपुर: राजधानी जयपुर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस मुख्यालय से लेकर पुलिस कमिश्नरेट तक लगातार बैठकें होती हैं। जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नए प्लान बनाए जाते हैं और पुलिस के आला अधिकारी सड़कों पर उतरकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश देते हैं, लेकिन इन तमाम कवायदों के बीच एक बुनियादी सवाल है, जिसका जवाब जरूरी है, जिस अधिकारी के कंधों पर पूरे शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी है, उसे ही अगर पर्याप्त समय नहीं मिलेगा तो हालात कैसे सुधरेंगे? दरअसल, वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जयपुर के डीसीपी ट्रैफिक की कुर्सी पर अब तक छह अधिकारी बैठ चुके हैं और पांच बार इस महत्वपूर्ण पद की कमान बदली जा चुकी है।

लक्ष्मण दास, सागर, सुमीत मेहरड़ा, निश्चय प्रसाद, योगेश गोयल और अब प्रवीण नायक नूनावत। यानी करीब पौने तीन साल में छह अधिकारियों के हाथों में राजधानी के ट्रैफिक की जिम्मेदारी रही। औसतन एक अधिकारी को करीब छह महीने का ही समय मिला। मार्च 2026 में तो महज सात दिन के भीतर डीसीपी ट्रैफिक बदल दिया गया। ऐसे में सवाल है कि अधिकारी शहर की यातायात समस्याओं को समझेगा, सुधार की योजना बनाएगा और उसे लागू करेगा या फिर तबादले का इंतजार करेगा ?

प्रमुख सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों तक जाम

जयपुर में यातायात जाम की समस्या अब केवल जेएलएन मार्ग, टोंक रोड, अजमेर रोड और परकोटे के बाजारों तक सीमित नहीं रही। वैशाली नगर, मानसरोवर, मालवीय नगर, झोटवाड़ा और सोडाला जैसे रिहायशी इलाकों के मुख्य मार्गों के साथ अंदरूनी सड़कों पर भी वाहनों की लंबी कतारें आम हो गई है। सुबह कार्यालय और स्कूल जाने के समय से लेकर शाम के बाजारों की भीड़ तक लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। ई-रिक्शा का अनियंत्रित संचालन, अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण और लगातार बढ़ते वाहनों का दबाव समस्या को और गंभीर बना रहे हैं। कई स्थानों पर सड़क की थोड़ी सी अव्यवस्था पूरे मार्ग की यातायात गति रोक देती है।

हर नए अधिकारी के साथ बदलती है प्राथमिकता

जयपुर जैसे बड़े शहर की यातायात व्यवस्था संभालना आसान जिम्मेदारी नहीं है। यहां वीआईपी मूवमेंट, धार्मिक आयोजन, पर्यटन स्थलों पर वाहनों का दबाव, बाजारों की भीड़ और निर्माण कार्यों के कारण यातायात की परिस्थितियां लगातार बदलती रहती हैं। नए अधिकारी को पहले शहर के जाम वाले स्थानों, यातायात पुलिस की उपलब्ध नफरी, मौजूदा संसाधनों और अलग-अलग क्षेत्रों की समस्याओं को समझना पड़ता है।

तबादले के साथ जवाबदेही का सवाल भी जरूरी

अब जयपुर डीसीपी प्रवीण नायक नूनावत के सामने राजधानी के ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की चुनौती है। सवाल उनके सामने मौजूद चुनौतियों का ही नहीं, बल्कि उस प्रशासनिक व्यवस्था का भी है जिसमें यातायात जैसे महत्वपूर्ण विभाग में अधिकारियों को स्थायी कार्यकाल नहीं मिल पा रहा। सरकार और पुलिस प्रशासन को तय करना होगा कि डीसीपी ट्रैफिक को कम से कम एक से दो साल का स्थिर कार्यकाल दिया जाए ताकि उससे ठोस परिणामों की अपेक्षा भी की जा सके। आखिर यातायात व्यवस्था किसी एक अधिकारी का व्यक्तिगत प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि शहर के लाखों लोगों की रोजमर्रा की जरूरत है। जब ट्रैफिक का कप्तान ही बार-बार बदलेगा तो जाम से जूझती राजधानी को राहत दिलाने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery