Sunday, November, 15,2026

'राजीविका महिलाओं को उत्पाद बनाने से लेकर मार्केटिंग-ब्रांडिंग के मिलेंगे अवसर'

जयपुर: ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिसंबर में जयपुर में राष्ट्रीय मस्म मेले का आयोजन किया जाएगा। राजीविका की ओर से आयोजित होने वाले इस मेले में देशभर के स्वयं सहायता समूहों मे जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए राष्ट्रीय मंच मिलेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मेले में प्रदेश को ममृद्ध कला, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को विशेष रूप से शामिल करने के साथ राजस्थान की रानीकिका महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सीएमओं में राजर्जीविका एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि राजीविका और डेयरी सेक्टर ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के प्रभावी माध्यम हैं। महिलाओं को केवल उत्पाद निर्माण तक सीमित नहीं रखा जाए, बल्कि उन्हें मार्केटिंग, ब्रांडिंग और बिक्री के अवसर भी उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि उनके उत्पादों को बेहतर बाजार और उचित मूल्य मिल सके।

सरस सखियों को संभाग स्तर पर उपलब्ध करवाया जाए प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री ने सरस सखी योजना को ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए राजीविका और हेयरी विभाग को संयुक्ता कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला समूहों के उत्पादों को एकीकृत विपणन नेटवर्क से जोड़ा जाए। साथ ही सरस सखियों की संभाग स्तर पर प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया आए, ताकि वे उत्पादों के विपणन और बिक्री में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सके। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और मुख्यमंत्री कार्यालय के अतिरिक्त मुखा सचिव अखिल अरोड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

25 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 25 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसके मुकाबले अब तक 20 लाख महिलाएं इस श्रेणी में आ चुकी है। स्वयं सहायता समूहों की आजीविका के बेहतर अवसर देने के साथ उनके उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध करवाना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से सरकार राजीविका उत्पादों की बिक्री के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म विकसित कर रही है। इससे ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों की पहुंच व्यापक होगी और उनकी आय के नए अवसर सृजित होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery