Monday, November, 16,2026

ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की होगी साझा बैठक

वाशिंगटन: दुनिया की तीन प्रमुख परमाणु शक्तियों अमेरिका, चीन और रूस के राष्ट्राध्यक्ष पहली बार एक साथ त्रिपक्षीय बैठक करने जा रहे हैं। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को पुष्टि की कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले सप्ताह चीन के शेनझेन में एपेक शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात करेंगे। बैठक का सबसे अहम मुद्दा परमाणु हथियारों पर नियंत्रण हो सकता है। अमेरिका और रूस के बीच आखिरी परमाणु हथियार नियंत्रण संधि 'न्यू स्टार्ट' फरवरी में समाप्त हो चुकी है। ट्रंप चाहते हैं कि चीन को भी शामिल कर तीनों देशों के बीच नया समझौता हो। हालांकि, चीन ने अब तक ऐसी बातचीत में खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है। चीन के पास करीब 600 परमाणु हथियार हैं, जबकि अमेरिका और रूस के पास पांच-पांच हजार से अधिक हैं।

ईरान और यूक्रेन पर भी नजर

बैठक में ईरान के साथ अमेरिका के युद्ध और रूस के साथ उसके बढ़ते सैन्य सहयोग पर भी चर्चा संभव है। वहीं, यूक्रेन को आशंका है कि तीनों नेता कीव को शामिल किए बिना युद्ध समाप्त करने के किसी समझौते पर विचार कर सकते हैं। विश्लेषकों के मुताबिक, इस बैठक का महत्व किसी तत्काल समझौते से ज्यादा वैश्विक कूटनीति में तीनों देशों के बीच संवाद शुरू करने का होगा। इसकी तुलना 1945 के याल्टा सम्मेलन से भी की जा रही है, हालांकि क्रेमलिन ने इस तुलना को खारिज किया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery