Saturday, November, 28,2026

पड़ोसी ने महिला पर हथौड़े से 17 वार किए, सिर फटा

अलवर: खैरथल-तिजारा में कचरा डालने को लेकर पुरानी रंजिश में पड़ोसी युवक ने महिला पर हथौड़े से 17 वार कर दिए। महिला टैंकर से पानी भरकर घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी रविंद्र उर्फ लक्की ने पीछे से उसके सिर पर हथौड़े से दो वार किए। महिला सड़क पर गिर गई तो आरोपी ने लगातार वार किए। हमले में महिला का सिर फट गया। एक पड़ोसी महिला ने हमलावर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह वार करता रहा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। घटना 26 नवंबर शाम करीब 5 बजे खैरथल के वार्ड संख्या 43 स्थित हनुमान पहाड़ी रोड की विमला कॉलोनी में हुई।

घायल विमला (45) को पहले खैरथल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। खैरथल एसएचओ रामकिशन यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह पीड़ित महिला के बेटे ने थाने में शिकायत दी है। उसने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं। फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

पहले भी घर में घुसकर की थी मारपीट

विमला के बेटे राम ने बताया कि उसकी मां शाम को टैंकर से पानी लेकर घर लौट रही थी, तभी पड़ोसी रविंद्र उर्फ लक्की ने हथौड़े से हमला कर दिया। राम का आरोप है कि करीब एक महीने पहले भी रविंद्र, उसके बेटे और बेटी ने घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की थी। उस घटना की भी थाने में रिपोर्ट दी गई थी।

कचरा डालने से शुरू हुई थी रंजिश

राम ने बताया कि उनका परिवार कॉलोनी में करीब सात साल पहले दिल्ली से आकर रहने लगा था। शुरुआत में घर के पास कचरा डालने को लेकर विवाद हुआ था। उसकी मां ने पड़ोसियों को घर के आसपास कचरा डालने से मना किया था। इसके बाद से पड़ोसी परिवार रंजिश रखने लगा था। इसी विवाद के चलते गुरुवार को उसकी मां पर हमला किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery