Saturday, November, 28,2026

राइजिंग राजस्थान के एमओयू को धरातल पर उतारने में लाएं तेजी: सीएम भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हुए निवेश समझौतों को धरातल पर उतारने में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निवेशकों ने प्रदेश में निवेश के लिए जो भरोसा जताया है, उसे कायम रखते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए। एमओयू के क्रियान्वयन से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को सीएमओ में राइजिंग राजस्थान के एमओयू की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह समिट प्रदेश की विकास यात्रा को मजबूती देने वाली अहम कड़ी है। इसलिए निवेश समझौतों को जमीन पर उतारने और ग्राउंड ब्रेकिंग में तेजी लाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें। सीएम ने संबंधित विभागों को अपने यहां हुए एमओयू के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करने और आवश्यक स्वीकृतियां जल्द जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निवेश समझौते प्रदेश की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप काम करें और निवेशकों के साथ लगातार संवाद बनाए रखें।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को पूरे काम की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव खान एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवासन आलोक गुप्ता सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

10 दिसंबर को जयपुर में जुटेंगे विश्वभर के प्रवासी राजस्थानी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी दिवस प्रदेशवासियों और प्रवासियों के बीच मातृभूमि से जुड़ाव मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसके जरिए प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश की तीन वर्षों की विकास यात्रा और भविष्य की संभावनाओं से रूबरू कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और पानी, बिजली, पर्यटन, उद्योग, परिवहन सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट उपलब्धियों और योगदान के लिए प्रवासी राजस्थानियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 8 दिसंबर को झुंझुनूं के खेतड़ी स्थित अभयगढ़ में शेखावाटी हेरिटेज मीट और 10 दिसंबर को जयपुर के जेईसीसी में प्रवासी राजस्थानी दिवस आयोजित होगा।

धरती आबा अभियान के क्रियान्वयन में राजस्थान अव्वल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वंचितों को वरीयता' के विजन के तहत प्रदेश में यह अभियान मिशन मोड पर संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने, सरकारी सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता, शिकायतों के निस्तारण और जनजातीय समुदाय के अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेश के 37 जिलों के 208 ब्लॉक के 6,019 गांवों में आश्रम छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों के निर्माण, उन्नयन एवं सुधार के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2026-27 तक 335 करोड़ रुपए से अधिक की प्रशासनिक और 277 करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery