Saturday, November, 28,2026

बाल विवाह मुक्त भारत के लिए भाषण नहीं धरातल पर एक्शन की जरूरतः दीया कुमारी

जपपुर: उप मुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि बाल विवाह की कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के लिए 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान को जन-आंदोलन बनाना देक। अब भाषण नहीं, धरातल पर एक्शन की जरूरत है, जिसकी शुरुआत सरकार के साथ-साथ हमारी बेटियों ने कर दी है। वह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेटियों और बेटों दोनों के सम्मान, अधिकार और राजस्थान के उज्वल भविष्य का संकल्प है। वे शुक्रवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभिधान के दो वर्ष पूर्ण होने तथा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित बाल विवाह और जबरन विवाह उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जयपुर के एचसीएम रोषा परिसर स्थित भगत सिंह मेहता सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

दीया कुमारी  ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध संघर्ष कर अपने जीवन को नई दिशा देने वाली मातमी बालिकाओं की मसराहना करते हुए कन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं ने अपने माहम, दृढ संकल्प और आत्मविश्वास से माचित किया है कि उचित अवसर, शिक्षा और सहायोग मिलने पर हर बेटी अपने सपनों को साकार कर सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यका करते हुए कहा कि केंद्र की पहल से यह विषय राष्ट्रव्यापी मूवमेंट बना है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 'बाल विवाह मुका राजस्थान' का संकल्प लिया गया है।

BVMR पोर्टल और जागरूकता वैन लॉन्च

कार्यक्रम में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता के लिए मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसका संदेश 'बचपन बचाएंगे, बाल विवाह मिटाएंगे' रखा गया। इस अवसर पर BVMR पोर्टल एवं IEC सामग्री का विमोचन भी किया गया। अभियान का बीम गीत 'बचपन को मिले उड़ान, बाल विवाह मुक्त राजस्थान जारी किया गया। कार्यक्रम में UNFPA से जुती चेज एजेंट मनोज कुमारी, हर्षिता मेघवंशी, मयंक सिंह, अंजू, अरबिया, हर्षिता (ब्यूटीशियन), आयशा और आरुषि बेरवा को सम्मानित किया गया। आयशा ने छह बाल विवाह का है। बालविवाह रोकथाम में अनुकरणीय कार्य के लिए UNFPA को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया।

2030 तक बाल विवाह मुक्त राजस्थान का लक्ष्य

कार्यक्रम में शासन सचिव पूनम ने कहा कि बाल विवाह गरीबी का नहीं, मानसिकता और आधात का विषय है। बच्चियों को गृहल्दी नहीं, डॉक्टर, शिक्षक और वैज्ञानिक बनने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने 2030 तक बाल विवाह मुक्त राजस्थान बनाने का लक्ष्य बताया। मिशन वात्सल्य' और 'कवच' के माध्यम से पंचायत स्तर पर संरक्षण व्यवस्था मजबूत की गई है। BVMR पोर्टल को 'शाला दर्पण' से जोड़ने का प्रस्ताव है। राष्ट्रीय स्तर पर 71,847 CMPO और 47 लाख से अधिक संकल्प प्राप्त हुए है।

कविता मीणा ने साझा की जर्नी

सवाई माधोपुर की 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं अभियान की ब्रांड एंबेसडर कविता मीणा ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में UNFPA से जुड़कर उन्होंने अपनी बहन और राष्ट्रीय हँडबॉल खिलाड़ी सहेली का बाल विवाह रुकवाया। उनके प्रयासों से उनकी ग्राम पंचायत बाल विवाह मुक्त है। इस पंचायत की अनंता और ज्योति जैसी बेटियां काजाकिस्तान में देश का प्रतिनिधिला कर चुकी हैं। इस अवसर पर सरदार पटेल पुलिस यूनिवर्सिटी जोधपुर के कुलगुरु आलोक त्रिपाठी, आयुक्त बाल अधिकारिता निकया गोहाएन, आयुक्त विशेष योग्यजन इकबाल खान, UNFPA की त्रिशा पारीक एवं अंतरा त्रिवेदी सहित अधिकारी, एनजीओ प्रतिनिधि, मीडियाकर्मी और बच्चे उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery