Saturday, November, 28,2026

विधानसभा में जीवंत हुई अजमेर की लोकतांत्रिक विरासत

जयपुर: भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और नागरिक अधिकारों का आधार है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। संविधान में निहित आदशों और मूल्यों को जीवन में अपनाना प्रत्येक भारतीय का नैतिक और राष्ट्रीय दायित्व है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा में संविधान दिवस समारोह में कही।

उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद राजस्थान विधानसभा स्थित राजनीतिक आख्यान संग्रहालय में 'अजमेर विधानसभा दीर्घा' का बटन दबाकर लोकार्पण किया और अजमेर विधानसभा की वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अजमेर विधानसभा में रिपोर्टर रहे 95 वर्षीय पन्ना लाल शर्मा को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

देवनानी ने कहा कि अजमेर की ऐतिहासिक और राजनीतिक यात्रा को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्थापित दीर्घा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। स्वतंत्रता के बाद अजमेर की प्रशासनिक और लोकतांत्रिक यात्रा की विशिष्ट पहचान रही है। दीर्घा में इसी गौरवशाली अतीत, प्रशासनिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक विकास को प्रदर्शित किया गया है।

संविधान के 22 भागों में भारत की गौरवगाथा

देवनानी ने कहा कि संविधान के मूल स्वरूप में 22 भागों के साथ 22 चित्र भारत की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत विरासत को दर्शात हैं। इनमें सिंधु घाटी सभ्यता, श्रीराम का अयोध्या आगमन, कृष्ण का अर्जुन को गीता उपदेश, गौतम बुद्ध, भगवान महावीर, मौर्यकाल, विक्रमादित्य का दरबार, नालंदा विश्वविद्यालय, गंगा अवतरण, शिवाजी, गुरु गोबिंद सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, टीपू सुल्तान, महात्मा गांधी, आजाद हिंद फौज, हिमालय, मरुस्थल और समुद्री नौकायन जैसे प्रसंग शामिल हैं।

महत्वपूर्ण संशोधनों का उल्लेख

उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मौलिक कर्तव्यों का समावेश, शिक्षा का अधिकार, पंचायतीराज और शहरी निकायों को संवैधानिक दर्जा तथा मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष करने जैसे संशोधनों को महत्वपूर्ण बताया। डॉ. अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ. निष्ठा जसवाल ने सविधान को लोकतांत्रिक व्यवस्था, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता और नागरिक अधिकारों का मार्गदर्शक बताया। समारोह में विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक केके शर्मा, विद्यार्थी, शिक्षक और विधानसभा अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery