Saturday, November, 28,2026

एसआई पेपर लीक का इनामी आरोपी दो साल बाद अरेस्ट

जयपुर: एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक प्रकरण में एसओजी ने दो साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी श्रीराम विश्नोई उर्फ अतुल विश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेपर लीक गिरोह के सरगना जगदीश विश्नोई और ओमप्रकाश ढाका गिरोह का सदस्य था। उसने दो अभ्यर्थियों को 15 लाख और 20 लाख रुपए में परीक्षा से पहले लीक हुआ हल प्रश्न-पत्र उपलब्ध करवाया था। दोनों अभ्यर्थियों का इसी पेपर के आधार पर एसआई पद पर चयन हुआ था। जांच में यह भी सामने आया कि श्रीराम ने स्वयं लीक हुआ हल प्रश्न-पत्र पढ़कर परीक्षा दी थी। उसने हिंदी में 200 में से 160.98 और सामान्य ज्ञान में 160.65 अंक हासिल किए थे। हालांकि, शारीरिक दक्षता परीक्षा में असफल रहने के कारण उसका चयन नहीं हो सका। गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार श्रीराम के खिलाफ न्यायालय ने स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। एसओजी ने उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery