Saturday, November, 28,2026

कोटा: इलाज के दौरान एक और गर्भवती की मौत

कोटा: कोटा के मेडिकल कॉलेज के नया अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान एक और गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला मीनाक्षी कोटा के नयागांव की भील बस्ती की रहने वाली है। इस संबंध में मृतका के पति ने लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। मृतका के पति गुड्डु ने बताया कि वे मजदूरी कर किराये के मकान में रहते हैं। शादी के करीब 5 साल बाद उसकी पत्नी मीनाक्षी
गर्भवती हुई थी। यह उसकी पहली प्रेग्नेंसी थी, वो करीब 3 महीने की प्रेग्नेंट थीं। 24 नवंबर को पत्नी की तबीयत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने खून की कमी बताते हुए मीनाक्षी को दो यूनिट ब्लड (खून) चढ़ाया। पीड़ित पति का आरोप है कि दो यूनिट खून चढ़ाने के बाद अस्पताल स्टाफ ने सब कुछ सामान्य बताकर मीनाक्षी को 25 नवंबर को छुट्टी दे दी जब परिजनों ने सोनोग्राफी रिपोर्ट के बारे में पूछा, तो उन्हें यह कहकर घर भेज दिया गया कि सब ठीक है।

रात को बिगड़ी तबीयत, दोबारा कराया भर्ती

परिजनों के अनुसार घर पहुंचने के बाद रात करीब 12 बजे मीनाक्षी की तबीयत बिगड़ गई। उसे तेज दर्द, खांसी और दस्त शुरू हो गए। इसके बाद 26 नवंबर को शाम को उसे फिर अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि गर्भ में पल रहे बच्चे की स्थिति खराब हो गई है। इंजेक्शन लगाकर सामान्य प्रक्रिया से सफाई करने की बात कहते हुए उसे भर्ती कर लिया गया।

दिनभर अस्पताल में, शाम को मृत बताया

परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार को दिनभर मीनाक्षी को वार्ड में रखा गया और इंजेक्शन लगाए गए। इस दौरान भ्रूण का कुछ हिस्सा शरीर से बाहर आ गया। परिवार की महिलाओं ने इसकी जानकारी डॉक्टरों को दी। इसके बाद शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच उसे डीएनसी के लिए ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। परिजनों के अनुसार शाम करीब 6 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery