Monday, November, 16,2026

संघ के घोष की धुनों से गूंजी सूर्यनगरी, दीप-पुष्प वर्षा से किया स्वागत

जोधपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चार दिवसीय प्रांत स्तरीय घोष शिविर 'मरु निनाद-2026' के तीसरे दिन जोधपुर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। इसमें जोधपुर प्रांत के 21 जिलों से आए पांच हजार से अधिक घोष वादकों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने जालोरी गेट पर मौजूद रहकर संचलन का निरीक्षण किया।

शाम 4 बजे शुरू हुआ संचलन तीन निर्धारित मार्गों से रवाना हुआ और करीब 50 मिनट में संपन्न हुआ। पहला संचलन सुमेर स्कूल से पावटा चौराहा, कचहरी के सामने से होते हुए उम्मेद स्टेडियम पहुंचा। दूसरा उम्मेद स्टेडियम से नई सड़क, जालोरी
गेट, गोल बिल्डिंग और बी रोड होते हुए गांधी मैदान पहुंचा। तीसरा गांधी मैदान से जलजोग चौराहा, 12वीं रोड, आखलिया चौराहा और प्रतापनगर होते हुए आदर्श विद्या मंदिर केशव परिसर पहुंचा।

आज शाम भागवत का सार्वजनिक कार्यक्रम

डॉ. मोहन भागवत रविवार 15 नवंबर को शिकारपुरा स्थित राजाराम आश्रम में आयोजित जोधपुर प्रांत के घोष शिविर 'मरु निनाद' में संबोधन देंगे। इसमें जनसमूह के अलावा संत-महात्माओं, लोक कलाकारों और सैन्य अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया है। कार्यक्रम के बाद रविवार शाम को संघ प्रमुख भागवत दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

स्वागत में शहरवासियों ने झांकियां सजाई

घोष संचलन के रास्ते पर व्यापारियों, समाजों और संस्थाओं ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा की। महिलाओं ने मंगल कलश लेकर मंगल गीत गाते हुए स्वयंसेवकों का स्वागत किया। साथ ही दीप जलाकर भी अभिवादन किया गया। प्रमुख चौराहों पर संतों के सान्निध्य में मंच सजाए गए। स्वागत द्वार, रंगोलियां और कारपेट बिछाए गए। इसके साथ ही देवी-देवताओं, महापुरुषों और मारवाड़ के संतों, वीर-वीरांगनाओं की झांकियां सजाई गई। पथ संचलन के स्वागत के लिए प्रमुख मार्गों और चौराहों को सजाया गया।

जालोरी गेट पर मरुधरा मातृशक्ति मंच की ओर से विशेष आयोजन किया गया। शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी पथ संचलन के दौरान नई सड़क पर व्यापार संघ और क्रीड़ा भारती की ओर से मलखंभ प्रदर्शन किया गया। रेलवे स्टेशन पर एबीवीपी, सी रोड पर दिव्यांग प्रतिभाओं, जलजोग चौराहे पर लघु उद्योग भारती, 12वीं रोड पर भाजपा और आखलिया चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर पारंपरिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संचलन का अभिनंदन किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery