Monday, November, 16,2026

जयपुर-दिल्ली हाईवे की घटना बेकाबू ट्रेलर का कहर, 3 लोगों को कुचला

जयपुर: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर लोहामंडी कट के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। ट्रेलर कार, दो बाइक और स्कूटी को टक्कर मारते हुए दुकानों के आगे बने चबूतरे पर चढ़ गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि ट्रेलर चालक सहित 2 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों की पहचान मुरलीपुरा निवासी रमेश चन्द्र शर्मा (57) और फागी के रायपुरिया निवासी हनुमान सहाय शर्मा (49) और नसीराबाद निवासी देवी सिंह रावत के रूप में हुई। एक व्यक्ति करीब आधे घंटे तक ट्रेलर के पहिए के नीचे दबा रहा, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। देवी सिंह की एसएमएस में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। सीकर के खंडेला निवासी नवरंग शर्मा और ट्रेलर चालक सुमन कुमार हादसे में घायल हो गए।

गूगल मैप पड़ा भारी

ट्रेलर चालक सुमन गूगल मैप की मदद से वाहन चला रहा था। वह रायपुर से टावर बनाने का सामान लेकर झोटवाड़ा आया था। यहां से उसे भांकरोटा स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी जाना था। रास्ते में वह लोहामंडी कट से हाईवे पर चढ़कर दौलतपुरा टोल पहुंच गया। लौटते समय रोड नंबर 14 पुलिया से नीचे उतरते वक्त सामने ट्रैक्टर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। पुलिस ने चालक को अरेस्ट कर लिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery