Monday, November, 16,2026

लापरवाही बरतने पर 22 कार्मिकों पर गाज

जयपुर: जेडीए में जनता से जुड़े कार्यों में लापरवाही और अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अब तक 13 अधिकारियों-कर्मचारियों को चार्जशीट दी गई है, जबकि 9 के खिलाफ परिनिंदा और वेतनवृद्धि रोकने जैसी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इसके अलावा कई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं। जेडीए में ऑनलाइन सेवाओं से जुड़ी पत्रावलियों के निस्तारण में लापरवाही पर एक अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी और एक वरिष्ठ सहायक को परिनिंदा का दंड दिया गया।

वहीं, दो प्रशासनिक अधिकारियों की एक और दो वेतनवृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोकी गई हैं। इसके अलावा शहर के सौंदर्याकरण के लिए विकसित मीडियन, रोड साइड प्लांटेशन, ग्रीन बेल्ट और पौधों के रखरखाव में लापरवाही बरतने पर एक क्षेत्रीय अधिकारी और एक वनपाल को भी आरोप पत्र जारी किए गए हैं। इसके अलावा कार्यालयीन कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने पर दो सूचना सहायकों को परिनिंदा का दंड दिया गया है।

अवैध निर्माण पर कार्रवाई में ढिलाई भी पड़ी भारी

अवैध निर्माण और अतिक्रमण के मामलों में समय पर कार्रवाई नहीं करने वाले प्रवर्तन अधिकारियों पर भी गाज गिरी है। बहुमंजिला निर्माण में अतिक्रमण हटाने और एक प्रतिष्ठान के अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही पर एक प्रवर्तन अधिकारी की दो वेतनवृद्धियां रोकी गईं। वहीं, अतिक्रमण की शिकायत पर समय से कार्रवाई नहीं करने वाले दूसरे प्रवर्तन अधिकारी को परिनिंदा का दंड दिया गया।

6 अभियंताओं को चार्जशीट, एक कार्यमुक्त

जेडीए के विकास कार्यों में अनियमितता, लापरवाही और अधूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के मामलों में 6 अभियंताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करते हुए आरोप पत्र जारी किए गए हैं। न्यायालय से जुड़े मामले में समय पर पत्रावली प्रस्तुत नहीं करने पर एक अन्य अभियंता को भी चार्जशीट दी गई है। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर एक अधिशासी अभियंता को प्राधिकरण से कार्यमुक्त किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery