Thursday, November, 19,2026

37 जिला परिषदों और 419 पंचायत समितियों के कल आएंगे परिणाम

जयपुर: राजस्थान में गांवों की सरकार चुनने के लिए हुए पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के नतीजों का इंतजार शुक्रवार को खत्म होगा। प्रदेश की 37 जिला परिषदों और 419 पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। चार चरणों में 45,384 मतदान केंद्रों पर हुए मतदान के बाद अब करोड़ों मतदाताओं के फैसले की तस्वीर सामने आएगी। जिला परिषद के 1275 और पंचायत समिति के 7,543 वार्डों के लिए मतगणना होगी। प्रदेशभर में कुल 8,818 वार्डों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर और प्रधान का चुनाव 27 नवंबर को होगा। बारां, श्रीगंगानगर, करौली और कोटा जिला परिषदों एवं पंचायत समितियों के प्रमुख- प्रधान संबंधी चुनाव की प्रक्रिया अलग समय-सारणी से होगा। 17 दिसम्बर को मतगणना और यहां 22 से 25 दिसंबर तक जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान के चुनाव कराए जाएंगे।

जयपुर: 243 टेबलों पर मतगणना

जयपुर जिले में जिला परिषद के 57 वार्डों की मतगणना के लिए पांच कक्षों में 98 टेबल निर्धारित की गई हैं। वहीं जिले की 22 पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए 145 टेबल लगेंगी। इस तरह जयपुर में कुल 243 टेबलों पर मतगणना होगी। इसके लिए भवानी निकेतन कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। जिला परिषद के वार्डो की मतगणना के लिए कक्ष संख्या 65 में 18, कक्ष 48 में 19, कक्ष 48ए में 21, कक्ष 44 में 20 और कक्ष 28 में 20 टेबल लगाई गई हैं। इन पर सभी 57 वार्डों की मतगणना होगी। पंचायत समितियों में चौमूं और किशनगढ़ रेनवाल में 8-8 टेबल, गोविंदगढ़, जोबनेर, सांभरलेक, मौजमाबाद, फागी, माधोराजपुरा, बस्सी और जमवारामगढ़ में 7-7 से 8 टेबल और शेष समितियों में 5 से 6 टेबल निर्धारित की गई हैं।

पहले पोस्टल बैलेट, फिर ईवीएम के वोट

मतगणना की प्रक्रिया में प्रत्येक वार्ड के पोस्टल बैलेट की गिनती पहले होगी। इसके बाद उसी वार्ड की ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। एक मतगणना कक्ष में एक समय में केवल एक वार्ड की मतगणना होगी। परिणाम घोषित होने के बाद संबंधित वार्ड के उम्मीदवारों और अभिकर्ताओं को कक्ष से बाहर जाना होगा। इसके बाद अगले वार्ड के उम्मीदवारों और अभिकर्ताओं को बुलाया जाएगा। हर टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक और एक सहायक नियुक्त रहेगा। उम्मीदवारों, निर्वाचन अभिकर्ताओं और मतगणना अभिकर्ताओं को पहचान पत्र के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा। मतगणना कार्मिकों को सुबह 6 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा।

नतीजे के साथ ही प्रमाण पत्र और शपथ

मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचित सदस्य को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया जाएगा और शपथ दिलाई जाएगी। ईवीएम को संग्रहण कक्ष से मतगणना कक्ष तक तहसीलदार स्तर के अधिकारी लेकर आएंगे। मतगणना के बाद ईवीएम निवारू रोड स्थित स्टोर में जमा करवाई जाएंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery