Monday, November, 16,2026

बुखार की शिकायत पर मेडिकल स्टोर गई 17 वर्षीय छात्रा की मौत

भीलवाड़ा: बुखार का इलाज कराने गई 17 वर्षीय छात्रा की मौत के बाद शनिवार को सुभाष नगर में जनआक्रोश भड़क उठा। परिजनों एवं मोहल्लावासियों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। आक्रोशित लोगों ने दुकान के शटर पर पत्थर बरसाए और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश कर स्थिति संभाली। प्रदर्शनकारियों ने संचालक की गिरफ्तारी और मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।

इंजेक्शन के बाद बिगड़ी तबीयत

परिजनों के अनुसार, सरकारी स्कूल के पास रहने वाले राकेश मेहता की बेटी प्राची को 11 नवंबर को बुखार-जुकाम हुआ। वे उसे सुभाष नगर डिस्पेंसरी के सामने लव-कुश मेडिकल स्टोर ले गए। आरोप है कि संचालक रामप्रसाद ने इंजेक्शन लगाया। इसके बाद प्राची के पैरों में सूजन, लाल निशान और फफोले हो गए। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए।

कई अस्पतालों के चक्कर, उदयपुर में मौत

परिजन पहले प्राची को भीलवाड़ा के रामस्नेही चिकित्सालय ले गए। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। रात में तबीयत फिर बिगड़ने पर फिर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सुबह चिकित्सक को दिखाने की सलाह देकर घर भेज दिया गया। अगले दिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां शुक्रवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दुकान पर पथराव, पेट्रोल डालकर लगाई आग

प्राची की मौत की खबर के बाद शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे बड़ी संख्या में लोग मेडिकल स्टोर के बाहर जमा हो गए। लोगों ने शटर पर पत्थर फेंके और पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि आग दुकान के अंदर तक नहीं पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के देर से पहुंचने पर भी नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि सूचना के करीब पौन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सुभाष नगर थाना प्रभारी कैलाश चंद्र बिश्रोई ने जाब्ते के साथ पहुंचकर लोगों को समझाया।

जन्मदिन से पांच दिन पहले बुझ गया घर का चिराग

दादी रूपा मेहता के अनुसार प्राची सीए की छात्रा थी। शनिवार को उसका एग्जाम था, जबकि 19 नवंबर को जन्मदिन था। उसकी छोटी बहन मोली दसवीं कक्षा में पढ़ती है। पिता राकेश मेहता इमिटेशन ज्वेलरी का कारोबार करते हैं।

संचालक की भूमिका जांच के घेरे में

परिजनों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर संचालक की गिरफ्तारी, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों ने संचालक पर बिना लाइसेंस उपचार करने और पहले भी चार लोगों की मौत होने के आरोप लगाए, हालाकि इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार खींची उदयपुर पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। अब इंजेक्शन में इस्तेमाल दवा, उपचार के अधिकार और प्राची की मौत के कारणों की जांच मेडिकल रिकॉर्ड व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery