Monday, August, 17,2026

सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता के खिलाफ थाने में परिवाद दर्ज

जयपुर: राजधानी के पत्रकार कॉलोनी थाने में कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत मानसरोवर निवासी प्रतिभा ने दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया कि सौरव दास के सार्वजनिक बयान संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले हैं और उनसे सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। हाल ही में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ था, जिसमें नोएडा की एक महिला द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सौरव दास ने अपने सार्वजनिक वक्तव्य में इस घटना को तूल न देने की बात कही और अभद्र भाषा के इस्तेमाल को सामान्य बताने का प्रयास किया।
शिकायत में कहा गया है कि इस तरह के बयान लोकतांत्रिक मर्यादाओं, संवैधानिक मूल्यों और संवैधानिक पदों की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं। साथ ही आरोप लगाया गया है कि उनके वक्तव्य से युवाओं में गलत संदेश जा सकता है तथा सार्वजनिक व्यवस्था और शांति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery