Thursday, November, 19,2026

जयपुर एयरपोर्ट पर बनेगा राजस्थान की विरासत का नया द्वार

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट पर अब हवाई सफर के साथ राजस्थान की कला, संस्कृति और स्थापत्य की भव्य झलक भी देखने को मिलेगी। एयरपोर्ट परिसर में 55 करोड़ रुपए की लागत से नया स्टेट टर्मिनल भवन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को स्टेट हैंगर परिसर में परियोजना का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। आधुनिक सुविधाओं से तैयार होने वाला भवन प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान का नया प्रतीक बनेगा। बाहरी दीवारों और स्तंभों पर जोधपुर के सूरसागर सैंडस्टोन का इस्तेमाल किया जाएगा। राजस्थानी झरोखे, मेहराब और छतरियां भवन को पारंपरिक स्थापत्य का स्वरूप देंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों और अतिथियों को एयरपोर्ट पर उत्तरते ही प्रदेश की विरासत का अनुभव कराने का प्रयास है।

पहले चरण में दो वीआईपी लाउंज

परियोजना के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने राज्य सरकार को 12,778 वर्गमीटर जमीन आवंटित की है। पहले चरण में 19.62 करोड़ रुपए खर्च कर टर्मिनल भवन विकसित किया जाएगा। इसमें दो वीआईपी लाउंज, कॉन्फ्रेंस हॉल, मीटिंग हॉल, 10 विश्राम कक्ष, ट्रेनिंग रूम, कैफे, कार्यालय और सुरक्षा जांच क्षेत्र जैसी सुविधाएं होंगी। दूसरे चरण में विमानों और हेलीकॉप्टरों की पार्किंग के लिए हैंगर और टारमेक बनाया जाएगा।

पर्यटन और कारोबार को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के साथ विरासत को भी प्राथमिकता दी जा रही है। प्रदेश में नौ नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे विकसित किए जा रहे हैं। रेलवे मेहंदीपुर बालाजी तक आवागमन सुविधाएं बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। के लिए इस वर्ष 10,228 करोड़ रुपए आवंटित हुए हैं और अमृत स्टेशन योजना में 85 स्टेशनों का पुनर्विकास हो रहा है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खाटूश्यामजी, सालासर बालाजी और मेहंदीपुर बालाजी तक आवागमन सुविधाएं बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery