Monday, August, 17,2026

सार्वजनिक पूंजी निजी निवेश का विकल्प नहीं, बल्कि उत्प्रेरकः सीतारमण

जयपुर: ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक के दौरान बुधवार को जयपुर में निजी पूंजी जुटाने और विकास वित्त को मजबूत करने पर अहम चर्चा हुई। 'द रोल ऑफ द न्यू डेवलपमेंट बैंक इन मोबिलाइजिंग प्राइवेट कैपिटल इन मेंबर कंट्रीज' विषय पर आयोजित सेमिनार में केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ब्रिक्स देश वैश्विक आर्थिक वृद्धि के प्रमुख इंजन हैं, लेकिन बड़े पैमाने पर निजी पूंजी जुटाने में इनके सामने कई समान चुनौतियां हैं। सीतारमण ने कहा कि चुनौती केवल पूंजी उपलब्ध कराने की नहीं, बल्कि ऐसा माहौल तैयार करने की है, जिसमें निवेशकों का भरोसा मजबूत हो। इसके लिए नीतिगत स्थिरता, पूर्वानुमेयता और विश्वसनीय दीर्घकालिक वित्तीय एवं संस्थागत ढांचा जरूरी है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र की निरंतर भागीदारी तभी सुनिश्चित होगी, जब निवेशकों को परियोजनाओं और नीतियों में लंबे समय तक स्थिरता का भरोसा हो।

जोखिम घटाने में विकास बैंकों की भूमिका

वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक पूंजी को निजी निवेश का विकल्प नहीं, बल्कि उसके लिए उत्प्रेरक बनाया जा रहा है। बहुपक्षीय विकास बैंक निवेश के जोखिम को कम करने, परियोजनाओं की बैंकिंग क्षमता बढ़ाने और निवेशकों का विश्वास मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इससे निजी पूंजी को बड़े पैमाने पर विकास परियोजनाओं की ओर आकर्षित करना आसान होगा। उन्होंने कहा कि विकास वित्त का भविष्य सरकार, बहुपक्षीय संस्थाओं और निजी क्षेत्र की साझेदारी में है। इन सभी की क्षमताओं को एक साथ लाकर विकास के लिए बड़े स्तर पर पूंजी जुटाई जा सकती है। भारत के अनुभव का उल्लेख करते हुए सीतारमण ने कहा कि सरकार ने सार्वजनिक पूंजीगत व्यय और संरचनात्मक सुधारों के जरिए राजमार्ग, रेलवे, लॉजिस्टिक्स, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा नेटवर्क को मजबूत किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery