Thursday, November, 19,2026

फिर गरजा बुलडोजर...

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड पर बुधवार को जेडीए का बुलडोजर ऐसा गरजा कि कहीं आशियानों के हिस्से मलबे में बदल गए तो कहीं कारोबार उजड़ गया। गुर्जर की थड़ी से सोडाला तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण के लिए दूसरे फेज की कार्रवाई में 80 से ज्यादा अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए गए। बुधवार को सुबह 8 बजे शुरू हुआ अभियान शाम 4:30 बजे तक यानी करीब साढ़े आठ घंटे चला। नौ जेसीबी और एक एलएंडटी मशीन ने मकानों, दुकानों, होटलों, अस्पताल और मैरिज गार्डन के आगे बने अवैध निर्माणों को ढहा दिया। कार्रवाई का सबसे भावुक दृश्य कलकत्ता मैरिज गार्डन में दिखा, जहां गुरुवार को एक बेटी की शादी होनी है।

जोधपुर से बारात आने वाली है, लेकिन शादी के लिए सजाया गया डेकोरेशन गेट भी जेडीए की कार्रवाई में नहीं बच सका। परिवार ने गेट छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन शादी की खुशियों से पहले वहां मलबा बिखर गया। जेडीए के उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा के अनुसार, हाई कोर्ट के आदेशों की पालना में चार प्रवर्तन टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया। मेट्रो पिलर 84 से 109 तक करीब 800 मीटर क्षेत्र में सड़क सीमा में आ रहे रैंप, रेलिंग, बालकनी, टीनशेड, सीढ़ियां, बाउंड्रीवॉल और भवनों के आगे के हिस्से हटाए गए।

व्यापारी-पुलिस आमने सामने, धक्का-मुक्की

कार्रवाई के दौरान व्यापारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि वे खुद अतिक्रमण हटा रहे थे, इसके बावजूद मशीनों से तोड़फोड़ कर सामान को नुकसान पहुंचाया गया। व्यापारी पंकज शर्मा ने कहा कि पहले फेज में भी व्यापारी ठगा महसूस कर रहे थे और अब दूसरे फेज में भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। तोलाराम यादव ने बताया कि 27 सितंबर को नोटिस मिलने के बाद से निर्माण हटाने में लगे थे, लेकिन पर्याप्त समय नहीं मिला।

शादी की खुशियों से पहले ही बिखर गया मलबा

कलकत्ता मैरिज गार्डन में गुरुवार की बेटी की शादी है। जोधपुर से बारात आनी है। इसके लिए गार्डन के बाहर डेकोरेशन गेट सजाया गया था। दुल्हन की मां चंद्ररेखा ने कहा कि बुकिंग के समय गार्डन संचालक ने जेडीए की कार्रवाई के बारे में कुछ नहीं बताया। अब शादी से ठीक पहले सब अस्त-व्यस्त हो गया। पिता असर सिंह ने कहा कि अधिकारियों से शादी तक गेट छोड़ने की गुहार लगाई थी। पहले थोड़ा हिस्सा तोड़कर गेट छोड़ दिया, लेकिन बाद में उसे भी ध्वस्त कर दिया। डेकोरेशन का सामान टूटने से नुकसान हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery