Wednesday, September, 23,2026

किंग्स कोर्ट में उल्टी-दस्त से 150 से ज्यादा बीमार

जयपुर: किंग्स कोर्ट सोसायटी में उल्टी-दस्त ने ऐसा कहर बरपाया कि 150 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। किसी को उल्टी, किसी को दस्त तो किसी को पेट दर्द की शिकायत सामने आई। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से सोसायटी में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने मोर्चा संभाला और डॉक्टरों समेत 30-40 सदस्यों की टीम मौके पर पहुंच गई। अब सबसे बड़ा सवाल है-आखिर बीमारी की जड़ क्या है? गांधी पथ पश्चिम के धावास स्थित कॉलोनी में शुरुआती तौर पर मामला दूषित पानी या खाद्य पदार्थ से होने वाले संक्रमण से जुड़ा होने की आशंका है।

हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने अभी किसी एक कारण की पुष्टि नहीं की है। बीमारी का वास्तविक स्रोत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। सूचना सोसायटी अध्यक्ष मोहर सिंह पूनिया और सचिव संजय भाटी ने सीएमएचओ प्रथम डॉ. रवि शेखावत को मामले की दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम किंग्स कोर्ट पहुंची और अलग-अलग फ्लैट्स में जाकर लोगों की जांच शुरू की। मरीजों को आवश्यक दवाइयां दी गईं, जबकि गंभीर लक्षण वाले मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सबसे ज्यादा चिंता इस बात को लेकर है कि कई मामलों में एक ही परिवार के दो से तीन सदस्य बीमारी की चपेट में आए हैं। अधिकांश मरीजों में उल्टी और दस्त के लक्षण मिले हैं। टीम ने प्रभावित लोगों का परीक्षण कर उपचार शुरू किया है। अध्यक्ष-सचिव के अनुसार सोसायटी में करीब 750 फ्लैट हैं और करीब 250 से 300 परिवार रह रहे हैं।

बोरवेल से आरओ तक के लिए सैंपल

स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी की वजह तलाशने के लिए बोरवेल, ओवरहेड टैंक, ए, बी, सी और डी ब्लॉक के टैंक से पानी के सैंपल लिए। इसके साथ ही फ्लैट्स में आने वाले टैप वाटर और आरओ वाटर के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। अब इन सैंपल की रिपोर्ट पर सबकी नजर है।

गंभीर मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी

डॉ. हितेश यादव, डॉ. कोमल सैनी ने बताया कि कई लोगों में मुख्य रूप से उल्टी और दस्त की शिकायत सामने आई है। कुछ गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है, जबकि कई मरीजों का ओपीडी स्तर पर इलाज किया गया। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery